कमाल का व्हाट्सएप फीचर, अब फोटो को बनाएं मजेदार स्टिकर, देखें कैसे

व्हाट्सएप अपने यूजर्स को जल्द ही किसी भी थर्ड पार्टी एप के डाउनलोड किए बिना 

व्हाट्सएप एप्लिकेशन के अंदर ही खुद के स्टिकर को एडिट करने के अलावा नए बनाने की अनुमति देने वाला है। 

WaBetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर iOS 24.1.10.72 के लिए व्हाट्सएप बीटा में देखा गया था। 

अभी के लिए यह फीचर मात्र और मात्र बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। 

हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले कुछ ही समय में इसे आम यूजर्स के लिए भी पेश किया जा सकता है। 

व्हाट्सएप कस्टम स्टिकर फ़ीचर: यह क्या है और यह कैसे काम करता है, इसके बारे में हम आगे जानकारी देने वाले हैं। 

व्हाट्सएप लंबे समय से स्टिकर्स को सपोर्ट करता है।

जो आपके मैसेज आदि के माध्यम से किसी के साथ जुडने का एक मजेदार तरीका है। 

हालाँकि, अभी तक, इसके लिए यूजर्स को किसी न किसी पार्टी एप की जरूरत होती है। 

लेकिन व्हाट्सएप की नई सुविधा के साथ, आप ऐप के अंदर ही अपने खुद के स्टिकर बनाने में सक्षम हो पाएंगे।

इस सुविधा के साथ, आप 'स्टीकर एडिट करें' ऑप्शन का चुनाव करके अपने स्टिकर को एडिट कर सकते हैं। 

कमाल का व्हाट्सएप फीचर, अब फोटो को बनाएं मजेदार स्टिकर, देखें कैसे

इसके अलावा आप अपनी खुद की इमेजेज से भी नए स्टिकर बना सकते हैं। 

यह फीचर बेहद ही मजेदार होने वाले हैं। 

इसके अलावा, यूजर्स किसी भी थर्ड पार्टी टूल या iOS और Android 

सुविधाओं का उपयोग किए बिना इमेज के बैकग्राउन्ड को भी हटा सकते हैं।