भारत में WhatsApp ने 71 लाख अकाउंट पर लगाया परमानेंट ताला, देखें कारण 

जानकारी के अनुसार WhatsApp ने लगभग 71 लाख अकाउंट बैन कर दिए हैं। ऐसा कंपनी ने मात्र एक महीने के समय में किया है। 

आइए जानते है कि आखिर किस कारण WhatsApp ने इतने बड़े पैमाने पर WhatsApp Accounts पर भारत में ताला लगाया है।

हमने देखा है कि 2023 में online fraud की घटनाओं ने समाचारों की बड़े पैमाने पर सुर्खियां बटोरी हैं। 

इनमें से ज्यादातर मामलों में यह देखा गया है कि इन घटनाओं को अंजाम देने के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों से संपर्क किया जाता था। 

इसी के चलते, IT Rules 2021 के तहत WhatsApp ने मात्र एक ही महीने के भीतर लगभग 71 लाख अकाउंट्स पर ताला लगा दिया है। 

यह आंकड़ा मात्र November 2023 का ही है। इतना मतलब है कि 1 नवंबर, 2023 से लेकर 30 नवंबर, 2023 के बीच इतने अकाउंट बैन किए गए हैं। 

यह भी देखा गया है कि कंपनी ने बिना किसी यूजर रिपोर्ट के ही लगभग 19,54,000 खातों पर बैन लगा दिया है। 

आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि भारत में व्हाट्सएप को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या लगभग 500 मिलियन है। 

हालांकि, इसके अलावा नवंबर महीने में व्हाट्सएप को लगभग 8,841 शिकायत मिली हैं। 

इसके बाद इतने बड़े पैमाने पर अकाउंट बैन कर दिए गए हैं। इस कदम से यूजर्स की सेफ़्टी को ज्यादा दुरुस्त किया जा रहा है। 

कुलमिलाकर ऐसा देखा जा सकता है कि अकाउंट्स की शिकायत मिलने के बाद WhatsApp ने इस बड़े कदम को उठाया है। 

यह व्हाट्सएप की ओर से उठाया गया एक अच्छा कदम कहा जा सकता है,

क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया जाता तो हो सकता है कि ज्यादा लोग फ्रॉड का शिकार हो जाते।