इस दिवाली खरीदें 20000 रुपए के अंदर बेहतरीन कैमरा वाले फोन्स

-स्वीटी गिरी

Samsung Galaxy A16 5G [Rs.18,999]

इस स्मार्टफोन में 50MP के मेन कैमरा के साथ 5MP अल्ट्रा वाइड लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और 13MP सेल्फी कैमरा मिलता है। यह 1080p विडियों रिकॉर्डिंग और gyro-EIS का सपोर्ट ऑफर करता है।

iQOO Z9s [ Rs 19,998]

iQOO Z9s में 50MP प्राइमरी कैमरा है जो OIS और 4k विडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 16MP सेल्फी कैमरा है जो कि वाइब्रेंट और शार्प फोटो देता है। यह HDR और gyro-EIS जैसे फीचर्स से लैस है।

OnePluse Nord CE 4 Lite [Rs 17,909]

इस हैंडसेट में 50MP मेन कैमरा और OIS और PDAF के साथ 16MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इस फोन में ड्यूल-LED फ्लैश, HDR,1080p विडियो रिकॉर्डिंग और gyro-EIS सपोर्ट भी मिलता है।

Nothing CMF Phone 1[ Rs 15,999]

नथिंग के इस फोन में ड्यूल-कैमरा सिस्टम है। इसमें 50MP वाइड लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ पनोरमा और HDR जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह डिवाइज 4k विडियो रिकॉर्डिंग और 16MP फ्रंट कैमरा ऑफर करता है।

Realme Narzo 70 Pro [Rs 17,139]

Narzo 70 Pro कई गुणों वाले ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 50MP OIS प्राइमरी लेंस शामिल है। इस फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस भी है। यह हैंडसेट HDR के साथ 1080p विडियो रिकॉर्डिंग और gyro-EIS सपोर्ट भी ऑफर करता है।