Samsung Galaxy S25 Plus लॉन्च डेट, इंडिया प्राइस, डिजाइन और स्पेक्स लीक, देखें सबकुछ

Credit: Onleaks/Androidheadline

Samsung Galaxy S25 Plus स्मार्टफोन को Samsung Galaxy S25 और Samsung Galaxy S25 Ultra के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इन फोन्स का डिजाइन Samsung Galaxy Z Fold 6 से प्रभावित लग रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि फोन्स में फ्लैट साइड और कैमरा रिंग होने वाले हैं। आइए इस फोन के बारे में सबकुछ जानते हैं। 

Credit: Onleaks/Androidheadline

Samsung Galaxy S25 Plus स्मार्टफोन में एक 6.7-इंच की LTPO डिस्प्ले होने वाली है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 4 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। हालांकि, कुछ देशों में फोन को Exynos 2500 चिप और 12GB रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

Credit: Onleaks/Androidheadline

Samsung Galaxy S25 Plus स्मार्टफोन में 4900mAh की बैटरी होने वाली है, इस बैटरी को हम Samsung Galaxy S24 Plus में भी देख चुके हैं। यह नया फोन इसी पीढ़ी के पुराने फोन से कुछ पतला होने वाला है। 

Credit: Onleaks/Androidheadline

Samsung Galaxy S25 की लॉन्च डेट को देखते हैं तो इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया है, हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि फोन को मिड-जनवरी 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग इस फोन को लेकर एक अलग ईवेंट भी कर सकता है, जिसमें इसे लॉन्च किया जाएगा। 

Credit: Onleaks/Androidheadline

Samsung Galaxy S25 Plus स्मार्टफोन की इंडिया प्राइस को लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि यह 92,990 रुपये में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, सही जानकारी के लिए आपको लॉन्च तक का इंतज़ार करना चाहिए।  

Credit: Onleaks/Androidheadline