पहले से सस्ता Redmi 12 हुआ हद से ज्यादा सस्ता, यहाँ मिल रही तगड़ी डील

-अश्वनी कुमार

अभी कुछ समय पहले ही बेहद किफायती Redmi 12 को लॉन्च किया गया था। अब इस फोन की कीमत भारी गिरावट दर्ज की गई है।

आइए जानते है कि Amazon India पर यह किस कीमत में मिल रहा है।

असल में इस फोन का लिस्टिंग प्राइस इस समय 9,999 रुपये है लेकिन इसपर आपको धमाका ऑफर मिल रहा है। 

फोन के 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल पर यह ऑफर आपको दिया जा रहा है। 

अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको 1000 रुपये का कूपन ऑफर मिलने वाला है। 

जिसके बाद फोन की कीमत घटकर केवल 8,999 रुपये बचती है। आप इस कीमत में इसे खरीद सकते हैं। 

हालांकि, फोन को और सस्ता खरीदा जा सकता है, असल में इस फोन पर आपको लगभग 500 रुपये का कैशबैक Amazon Pay Balance के तौर पर मिल सकता है। 

फोन पर No Cost EMI का लाभ भी लिया जा सकता है, इसे आप 558 रुपये की EMI के साथ खरीद सकते हैं। 

फोन पर आपको एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है, फोन पर 9,450 रुपये तक का लाभ लिया जा सकता है। 

Redmi 12 में एक 6.79-इंच की LCD 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है। यह 550 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। 

फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर भी मिलता है। फोन में एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी ग्राहकों को दिया जा रहा है। 

फोन में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा एक 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक 2MP का मैक्रो लेंस भी मिलता है।  

Redmi 12 में एक 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 18W की Fast-Wired चार्जिंग को सपोर्ट करती है।