नहीं जानते होंगे Jio के इस प्लान के बारे में, मिलता है Unlimited 5G

आज हम आपको Reliance Jio के सबसे महंगा Postpaid Recharge Plan के बारे में बताने वाले हैं। 

इस प्लान में साल का हजारों का खर्च होता है। हालांकि आप इस प्लान के बारे में शायद ही जानते होंगे। 

हम आपको इस प्लान के बारे में आज बताने वाले है। आइए शुरू करते हैं और जानते हैं इस सबसे महंगे Postpaid Plan के बारे में...

Reliance के पास एक सबसे महंगा Postpaid Recharge Plan है। इस प्लान में ग्राहकों को 300GB डेटा मिलता है। 

हालांकि इसके अलावा प्लान में Unlimited 5G डेटा भी मिलता है। प्लान में 100 SMS भी डेली मिलते हैं। 

इसके अलावा इस प्लान में आपको डेटा रोलओवर की भी सुविधा मिलती है, जो 500GB तक है। 

हालांकि अगर इस प्लान में आप पूरे डेटा की खपत कर लेते हैं तो इसके बाद 10 रुपये प्रति GB के हिसाब से आपको चार्ज किया जाएगा। 

इस रिचार्ज प्लान में आपको Unlimited Calling की सुविधा भी मिलती है। हालांकि इतने पर ही प्लान के बेनेफिट खत्म नहीं होते। 

प्लान में आपको कई OTT का भी लाभ मिलता है, जैसे प्लान में 

Netflix Mobile, Amazon Prime, JIoTV, JioCinema और JioCloud का एक्सेस मिलता है।

Prime Video का Subscription ग्राहकों को पूरे एक साल के लिए मिलता है। 

इस प्लान की मासिक कीमत 1,499 रुपये है। इसका मतलब है कि प्लान में साल का खर्च 17,988 रुपये आता है। 

इसी कारण मैं इस प्लान को Jio का सबसे महंगा Postpaid Plan कह रहा हूँ। क्योंकि एक साल का इसका खर्च लगभग 18000 रुपये है।