Jio ने अपने किफायती फोन्स की लिस्ट में Jio Bharat J1 को भी जोड़ दिया है। 

इस फोन की कीमत 2000 रुपये से काफी कम है, यह फोन उन लोगों के लिए बेस्ट है जो अपना पहला फोन खरीद रहे हैं। 

Jio Bharat J1 में UPI पेमेंट के साथ साथ लाइव टीवी की स्ट्रीमिंग आदि भी की जा सकती है। आइए इसके सभी फीचर देखते हैं। 

Jio ने Jio Bharat J1 को एक 4G Feature Phone के तौर पर पेश किया है। 

इसके पहले कंपनी Bharat V2 और Bharat V2 Karbonn को भी लॉन्च कर चुकी है। 

हालांकि, इस लिस्ट में Jio Bharat B2 का भी नाम आता है, अब इस लिस्ट में Bharat J1 को भी शामिल कर दिया गया है। 

कंपनी ने इस फोन को ज्यादा शोर शराबा न करते हुए लॉन्च कर दिया गया है। 

Jio के इस फोन में Jio Apps और सेवाओं का भी लाभ मिलता है। इस फोन से UPI लेनदेन भी की जा सकती है। 

Jio Bharat J1 की कीमत 1,799 रुपये है, आप इसे Amazon India से खरीद सकते हैं। 

फोन Threadx RTOS पर काम करता है, इसके अलावा इसमें ग्राहकों के लिए 455 Live TV चैनल्स का एक्सेस भी मिलता है। 

Jio Bharat J1 पर आप 123 रुपये के JioBharat Phone Recharge Plan को ले सकते हैं।

इसमें 28 दिन की वैलिडीटी मिलती है, इसके अलावा प्लान में 14GB डेटा भी मिलता है। 

यह डेटा आपको 0.5GB डेली डेटा के हिसाब से दिया जाता है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। 

प्लान में इसके अलावा 300 SMS भी दिए जाते हैं। यह प्लान JioSaavn, JioCinema और JioTV ऐप्स के एक्सेस के साथ आता है।