ऐसा माना जा रहा है कि iPhone SE 4 को आने वाले समय में लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इसमें आपको क्या क्या मिलने वाला है। अभी तक इन्हें लेकर क्या जानकारी सामने आई है। 

iPhone SE 4 में क्या हो सकता है? 

परफॉरमेंस होगी दमदार 

अगर इंटरनेट पर चल रही रिपोर्ट्स पर गौर किया जाए तो iPhone SE 4 स्मार्टफोन में A15 या A16 Bionic चिप होने वाला है। इससे फोन में आपको बढ़िया परफॉरमेंस मिल सकती है। 

नए नए कनेक्टिविटी फीचर 

ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन 5G क्षमता के साथ या सकता है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 का सपोर्ट भी मिलता है। 

डिजाइन में होगा बदलाव 

लीक हुई रिपोर्ट से जानकारी मिल रही है कि iPhone SE 4 का डिजाइन iPhone XR जैसा हो सकता है। इस फोन में एक 6.1 इंच की डिस्प्ले हो सकती है, इसमें आपको कम बेजल्स और होम बटन नहीं मिलने वाला है। 

शानदार बैटरी लाइफ 

फोन में आपको गजब की बैटरी लाइफ मिल सकती है, ऐसा माना जा रहा है कि iPhone SE 3 के मुकाबले iPhone SE 4 में एक बड़ी बैटरी मिल सकती है। 

कब हो सकता है लॉन्च? 

iPhone SE 4 स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि इसे 2025 की शुरुआती में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसे March 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं है। 

क्या हो सकता है प्राइस? 

iPhone SE 4 को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि इसका प्राइस 499 डॉलर के आसपास हो सकता है। हालांकि इसकी जानकारी भी अभी तक सामने नहीं आई है।