स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में ध्वजारोहण समारोह, परेड और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाने wala है। 

देश का हर एक जन अपने अपने तरीके से अपने स्वतंत्रता दिवस को मनाना पसंद करता है। 

खैर, कुछ फिल्म प्रेमी इस दिन अपने दोस्तों और परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस की भावना के साथ देशभक्ति की फिल्में देखना पसंद करते हैं। 

अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस पर कुछ देशभक्ति वाली फिल्में देखने की योजना बना रहे हैं, तो यहां कुछ ऐसी फिल्मों की लिस्ट हम आपको यहाँ दे रहे हैं। 

इन फिल्मों के साथ आप देशभक्ति की भावना को करीब से जी सकते हैं, और देशभक्ति के रस में डूब सकते हैं। 

यह एक हिन्दी बायोग्राफिकल वॉर फिल्म देश के वीर जवान विक्रम बत्रा के जीवन पर बनी है। इसमें दिखाया गया है कारगिल वॉर में उन्होंने कैसे अपनी जान देकर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया था।

Shershaah 

देशभक्ति पर आधारित यह भी एक अन्य फिल्म आप देख सकते हैं। यह फिल्म सरदार उधम सिंह के जीवन पर आधारित है, फिल्म को Shoojit Sircar ने निर्देशित किया है। 

Sardar Udham 

1971 में लाँगेवाला में क्या क्या हुआ था, इस फिल्म में वह सब दिखाया गया है। इस फिल्म में भारतीय सेबा के शौर्य और देशभावना को दिखाया गया है। 

Border 

इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे देश के केवल 21 जवानों में अंग्रेजों और 10000 से ज्यादा दुश्मनों से टक्कर ली थी। इस फिल्म में जवानों के जज्बे की एक लग ही दास्तां देखने को मिलती है। 

Kesari 

इस फिल्म में शहीद भगत सिंह के जीवन और उनकी फांसी को भी दिखाया गया है। यह फिल्म जलियाँवाला बाग हत्याकांड को भी दिखाती है। 

The Legend of Bhagat Singh

इस फिल्म में 2016 में हुए Uri Attack को और उसके बाद सेना की ओर से लिए गए बदले को देखा जा सकता है। इस फिल्म में भी देश के जवानों के शौर्य और उनकी वीरता को देखा जा सकता है। 

Uri: The Surgical Strike

यह फिल्म देश के पहले फील्ड मार्शल Sam Manekshaw के जीवन और उनके देश के लिए दिए गए अहम योगदान की हकीकत को दिखाती है। 

Sam Bahadur

यह सभी फिल्म इस स्वतंत्रता दिवस आपको देश के वीर जवानों और उनके योगदान को याद करने की एक कड़ी हो सकती हैं। 

इन सभी फिल्मों को आप बड़ी ही आसानी से OTT पर देख सकते हैं, इसके अलावा यह सभी फिल्म आपको YouTube पर भी देखने को मिल जाने वाली हैं।