सस्ते में सालभर चलेगा ये रिचार्ज प्लान, मिलेंगे डेटा, कॉलिंग और अन्य बेनेफिट

Airtel के पास एक ऐसा प्लान मिलता है, जो आपको साल भर के रिचार्ज से मुक्ति दिला सकता है।

इसके अलावा इस प्लान में डेटा, कॉलिंग, SMS और अन्य बहुत कुछ प्रदान करता है। 

आइए एयरटेल के इस प्लान के बारे में सब कुछ जानते हैं। इस प्लान में ये सब बेनेफिट मिलते हैं। 

एयरटेल के इस प्लान में सबसे पहले तो एक साल की वैलिडीटी मिलती है, प्लान में 365 दिन की वैलिडीटी मिलती है। 

यह प्लान Unlimited Calling के साथ आता है, यह प्लान लोकल, STD और रोमिंग भी प्रदान करता है। 

इसके अलावा यह प्लान 100 SMS भी डेली आपको प्रदान करता है। 

इसके अलावा इस प्लान में ग्राहकों को कुल 24GB डेटा प्रदान करता है। यह डेटा आपको 365 दिन के लिए मिलता है। 

इस प्लान में इसके अलावा Apollo 24/7 सर्कल का 3 महीने का एक्सेस भी मिलता है। 

प्लान के साथ एयरटेल की ओर से Free Hello Tunes का एक्सेस भी मिलता है, यह आपको Wynk Music पर मिलेगा। 

प्लान में Wynk Music का भी एक्सेस मिलता है। इसके माध्यम से आप Music, Hello Tunes और Podcasts का आनंद ले सकते हैं। 

अगर आप डेटा को इस प्लान में पूरा खर्च कर लेते हैं तो इंटरनेट के लिए आपको 50p/MB डेटा चार्ज किया जाने वाला है। 

इसके अलावा अगर आप SMS डेटा को भी खर्च कर लेते हैं तो इसके लिए आपको लोकल SMS के लिए Re 1 देना होगा, और STD के लिए आपको Rs 1.5 देने होंगे। 

अब अंत में आपको इस प्लान की कीमत के बारे में बता देते हैं, एयरटेल का यह प्लान 1999 रुपये में आता है। 

इस प्लान को आप Airtel Thanks App, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट खरीद सकते हैं, हालांकि आप इसे थर्ड पार्टी पेमेंट ऐप्स से भी रिचार्ज कर सकते हैं।