एक साल की वैलिडीटी, Unlimited Calling और बहुत सारे डेटा के साथ आते हैं Airtel, Jio और Vi ये सालाना Recharge Plan

Airtel, Vi और Reliance Jio के एक साल चलने वाले धांसू रिचार्ज प्लान

यहाँ हम आपको Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) के एक साल की लंबी वैलिडीटी वाले तोडू रिचार्ज प्लांस के बारे में बताने वाले हैं। 

इन तीनों ही कंपनियों के पास अलग अलग कीमत में एक साल की वैलिडीटी के प्लांस हैं। 

हम आपको यहाँ इन सभी प्लांस के बारे में एक एक करके बताने वाले हैं। 

अगर आप एक ही बार रिचार्ज करने के बाद साल भर तक आराम से बार बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं। 

आप इन रिचार्ज प्लांस के साथ जा सकते हैं। आइए जानते हैं कि Airtel, Reliance Jio और Vi के पास कौन से सबसे तगड़े रिचार्ज हैं। 

Airtel के इस प्लान में 365 दिन की वैलिडीटी मिलती है। प्लान की कीमत आप जानते ही हैं। 

Airtel का 1799 रुपये वाला प्लान 

इस एयरटेल प्लान में 3600SMS भी मिलते हैं। प्लान में 100 SMS डेली मिलते हैं। 

हालांकि इस प्लान में डेटा कम मिलता है। प्लान में मात्र 24GB डेटा मिलता है, जो एक साल के लिए है। 

आप चाहे तो इस डेटा को एक दिन में ही खर्च कर सकते हैं, या चाहे तो आप इसे एक साल तक चला सकते हैं। 

इसके अलावा प्लान में Unlimited Voice Calling मिलती है। प्लान Free Hellotunes और Wynk Music के एक साल का एक्सेस मिलता है। 

Reliance Jio का 2879 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 

Jio के इस प्लान में 365 दिन की वैलिडीटी मिलती है। प्लान में डेली 2GB डेटा मिलता है।

Jio का यह प्लान Unlimited Calling से लैस है। हालांकि इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। 

प्लान में JioCinema और JioTV का एक्सेस भी मिलता है। 

Vi का 1799 रुपये का प्लान 

Vodafone Idea के इस प्लान में भी आपको Airtel की तरह ही 24GB डेटा मिलता है। हालांकि इस प्लान में आपको अन्य बहुत कुछ मिलता है। 

Vi के इस प्लान में आपको Unlimited Data Access मिलता है। हालांकि इसके लिए आपको रात 12 से सुबह 6 बजे तक जागना होगा। 

Plan में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS डेली भी मिलते हैं। इस प्लान में Weekend Data Rollover की सुविधा भी है।