UIDAI ने ग्राहकों को दिया तोहफा! अब बस डेट तक फ्री में अपडेट होगा Aadhaar Card! 

Free Aadhaar Update Deadline Extend: Aadhaar Card Free में अपडेट कराने की डेडलाइन को अब आगे बढ़ा दिया गया है। 

UIDAI की ओर से देश के आधार कार्ड धारकों को यह एक तोहफा भी कहा जा सकता है। 

अभी तक 14 दिसम्बर 2023 तक ही आधार कार्ड धारक अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कर सकते थे। 

हालांकि, अब इस डेट को 3 महीने के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है। 

अब आधार कार्ड धारक अपने आधार कार्ड को फ्री में 14 मार्च, 2024 तक अपडेट कर सकते हैं। 

गौरतलब हो कि, मात्र एक दिन के बाद ही फ्री में आधार कार्ड अपडेट की डेडलाइन खत्म हो रही थी। 

हालांकि ऐन मौके पर ही UIDAI की ओर से अपनी वेबसाइट पर नई डेडलाइन को लाकर आधार कार्ड धारक को खुशखबरी दी है। 

आइए जानते है कि आखिर आप कैसे Online अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कर सकते हैं। 

How to update Aadhaar Card online? 

इसके लिए सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

अब यहाँ आपको आधार अपडेट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 

अब आपको यहाँ चुनाव करना है कि आप आधार कार्ड में क्या अपडेट करना चाहते हैं। 

अगर आप अपने पते को अपडेट करना चाहते हैं तो आपको अड्रेस ऑप्शन का चुनाव करना होगा। 

इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर और OTP दर्ज करना होगा। 

इसके बाद आपको डॉक्यूमेंट अपडेट का चुनाव करना होगा। अब आपको अपनी आधार डिटेल्स यहाँ नजर आने वाली हैं।

अब आपको अड्रेस अपडेट करने के लिए सपोर्टिंग दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। 

अब आधार कार्ड अपडेट की प्रोसेस को एक्सेप्ट करने के बाद आपको एक URN Number मिल जाने वाला है। 

आप इस नंबर की मदद से ट्रैक कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड अपडेट हुआ है या नहीं।