भारत में जल्द लॉन्च होने वाले हैं 6 धांसू फ्लैगशिप स्मार्टफोन, सभी को देखें अभी!

-स्वीटी गिरी

Realme GT 7 Pro

Realme जल्द ही भारत में Realme GT 7 Pro लॉन्च करने जा रहा है, जो नए स्नैपड्रेगन 8 इलीट चिपसेट के साथ आने वाला भारत का पहला स्मार्टफोन होगा। यह स्मार्टफोन चीन में 4 नवंबर को लॉन्च होगा। इसकी भारत में कीमत लगभग 55,000 रुपए से 60,000 रुपए के बीच हो सकती है।

OnePlus 13

OnePlus 13 का लॉन्च चीन में 31 अक्टूबर को शाम 4 बजे किया जाएगा। उम्मीद है कि इसे भारत में भी दिसंबर के आखिर तक रिलीज़ किया जा सकता है। इस हैंडसेट की कीमत लगभग 77,000 रुपए हो सकती है, जबकि OnePlus 12 की लॉन्च कीमत 69,999 रुपए थी।

iQOO 13

iQOO 13 फोन 30 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होने जा रहा है। हालांकि, भारत में लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रेगन 8 इलीट चिपसेट ऑफर करता है। इसकी कीमत लगभग 55,000 रुपए से 60,000 रुपए के बीच हो सकती है।

Xiaomi 15 series

Xiaomi 29 अक्टूबर को चीन में अपनी Xiaomi 15 सीरीज को लॉन्च करने के लिए तैयार है। भारत में इसका लॉन्च मार्च 2024 में होने की संभावना है। कस्टम ड्यूटी और टैक्स को ध्यान में रखते हुए भारत में Xiaomi 15 की कीमत लगभग 70,000 रुपए तक पहुंच सकती है।

Vivo X200 series

Vivo X200 सीरीज, जिसमें Vivo X200, X200 Pro, और X200 Pro Mini शामिल हैं, हाल ही में चीन में लॉन्च हुई है। सूत्रों के अनुसार, यह सीरीज भारत में नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत तक लॉन्च हो सकती है।

Samsung Galaxy S25 series

Samsung Galaxy S25 सीरीज के जनवरी या फरवरी 2025 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि ऑफिशल रिलीज़ डेट नहीं बताई गई है। Galaxy S25 का बेस मॉडल भारत में लगभग 79,999 रुपए से शुरू हो सकता है।