Vodafone Idea का 2GB डेली डेटा वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, इसके आगे Jio-Airtel भी फेल

Vodafone Idea का 2GB डेली डेटा वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, इसके आगे Jio-Airtel भी फेल

वोडाफोन आइडिया (Vi) के प्रीपेड पोर्टफोलियो के तहत अपने यूजर्स के लिए कई सॉलिड रिचार्ज प्लांस मौजूद है। आज हम इस आर्टिकल में इस प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी की ओर से देश में उपलब्ध सबसे अच्छे 2GB डेली डेटा प्लांस में से एक प्लान के बारे में जानेंगे। इतना ही नहीं, बल्कि यह प्लान Vi (भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी) की ओर से सबसे सस्ता 2GB डेली डेटा विकल्प भी है।

Vi के जिस प्लान के बारे में हम बात कर रहे हैं वह 365 रुपए में आता है। यह 365 रुपए वाला प्लान डेली डेटा के साथ-साथ अन्य लाभ जैसे Vi हीरो अनलिमिटेड बेनेफिट्स आदि भी ऑफर करता है। हालांकि, जियो और एयरटेल के 2GB डेली डेटा प्लांस के विपरीत, वोडाफोन आइडिया का यह प्लान 5G ऑफर नहीं करता। लेकिन फिर भी इसमें मिलने वाले Vi हीरो अनलिमिटेड बेनेफिट्स आपको इतने पर्याप्त लगेंगे कि आपको 5G की याद नहीं आएगी। आइए इस प्लान के बारे में सभी डिटेल्स जानते हैं।

वोडाफोन आइडिया (Vi) का सबसे सस्ता 2GB डेली डेटा प्लान

वोडाफोन आइडिया का 365 रुपए वाला रिचार्ज प्लान 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS के साथ आता है। इस प्लान की सर्विस वैलीडिटी 28 दिन है। इसके हीरो अनलिमिटेड बेनेफिट्स में बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट्स शामिल हैं। बिंज ऑल नाइट के साथ यूजर्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड 4G डेटा मिलता है। वहीं वीकेंड डेटा रोलओवर यूजर्स को सप्ताह के दिनों में बचे हुए FUP डेटा को सप्ताह के अंत में इस्तेमाल करने की अनुमति देता है, और डेटा डिलाइट्स के साथ यूजर्स को हर महीने 2GB बैकअप इमरजेंसी डेटा मिलता है।

रिचार्ज करने के लिए क्लिक करें!

यह 365 रुपए के प्लान को कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया था। यह प्लान उन लोगों के लिए बढ़िया है जो कम समय में इस्तेमाल करने के लिए ढेर सारा डेटा चाहते हैं। इसके अलावा वोडाफोन आइडिया भविष्य में जल्द ही अधिक 4G साइट्स और 5G रोलआउट करने पर भी काम कर रहा है। कंपनी का लक्ष्य 1.2 बिलियन लोगों को 4G कवरेज प्रदान करना है।

1 अक्टूबर से नए नियम लागू

Vodafone Idea Prepaid Recharge

1 अक्टूबर से भारत की टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी, TRAI ने नए नियम लागू कर दिए हैं जो संभावित तौर पर भारत के टेलिकॉम लैंडस्केप में महत्वपूर्ण रूप से सुधार लाएंगे। आइए उन नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

  • TRAI के नए दिशा निर्देशों के अनुसार, टेलिकॉम कंपनियों को अपनी वेबसाइट्स पर नेटवर्क टेक्नोलॉजी की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्रदान करने की आवश्यकता है।
  • मोबाइल यूजर्स को SMS के जरिए केवल स्वीकृत वेब लिंक्स प्राप्त होंगे। नए नियमों के लागू होने के साथ मैलिशियस तत्वों के कारण वित्तीय नुकसान का खतरा कम होने की उम्मीद है।
  • अब नए नियमों के तहत टेलिकॉम कंपनियों को नियमित तौर पर अपनी वेबसाइट्स पर हर तिमाही में और हर महीने QoS परफॉर्मेंस को पब्लिश करते रहना होगा, जिसकी शुरुआत अगले साल अप्रैल से हो रही है।
Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo