Realme Watch S2 की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, इस दिन भारत में आ रही AI वॉइस असिस्टेंट वाली स्टाइलिश स्मार्टवॉच

Updated on 16-Jul-2024
HIGHLIGHTS

रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी अपकमिंग Realme 13 Pro सीरीज की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है।

अब यह सामने आ गया है कि इस स्मार्टफोन सीरीज के साथ देश में Realme Watch S2 की भी घोषणा की जाने वाली है।

Watch S2 एक एआई वॉइस असिस्टेंट के साथ आएगी जो ChatGPT से लैस है।

हाल ही में Realme Watch S2 का डिजाइन लीक हुआ था। यह नई स्मार्टवॉच दो साल के अंतर के बाद ब्रांड के वियरेबल लाइनअप की वापसी का प्रतीक बनेगी। हालांकि, पहले तो यह अफवाह उड़ी थी कि Watch S2 स्मार्टवॉच 30 जुलाई को लॉन्च होगी, लेकिन अब कंपनी ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है।

Realme Watch S2: लॉन्च डेट

रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी अपकमिंग Realme 13 Pro सीरीज की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। ये नए स्मार्टफोन्स भारत में 30 जुलाई, 2024 को लॉन्च होने के लिए तैयार है। अब यह सामने आ गया है कि इस स्मार्टफोन सीरीज के साथ देश में Realme Watch S2 की भी घोषणा की जाने वाली है। जो लोग अनजान हैं उनके लिए बता दें कि यह अपकमिंग डिवाइस ओरिजनल Realme Watch S का उत्तराधिकारी है। इसके अलावा नई स्मार्टवॉच के टीज़र पोस्टर ने इसके कुछ खास फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है।

यह भी पढ़ें; क्या है आयुष्मान भारत कार्ड, घर बैठे कैसे बनवाएं? यहाँ जानें सबकुछ और करें 5 लाख रुपए तक की बचत

Watch S2 एक एआई वॉइस असिस्टेंट के साथ आएगी जो ChatGPT से लैस है। हमें इसके डिजाइन की भी एक झलक मिली है, जिसमें इसकी सरक्युलर डिस्प्ले नजर आई है। ऐसा लगता है कि यह स्क्रीन एक सुनहरे रिम से घिरी हुई है, जो Realme 13 Pro सीरीज के मोनेट गोल्ड से मेल खा सकती है। दाईं तरफ दो बटन भी देखे जा सकते हैं जो संभावित तौर पर नेविगेशन और फ़ंक्शनैलिटी के लिए हैं।

अफसोस की बात यह है कि रियलमी ने किसी भी मुख्य डिटेल्स जैसे कि इसके स्पेक्स या फीचर्स की पुष्टि नहीं की है। लेकिन पिछली जनरेशन के आधार पर Watch S2 एक AMOLED पैनल से लैस हो सकती है और GPS को सपोर्ट कर सकती है।

यह भी पढ़ें; Prime Day 2024 में लगेगी ऑफर्स की झड़ी! iPhone के इस मॉडल को सस्ते में खरीदने का मिलेगा सुनहरा मौका

Realme Watch S2: FCC सर्टिफिकेशन

पिछले महीने इस स्मार्टफोन को FCC डेटाबेस पर RMW2401 मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। इससे डिवाइस के डिजिटल क्राउन और मेटल लिंक स्ट्रैप का खुलासा हुआ था। FCC ने डिवाइस को 380mAh बैटरी के साथ भी लिस्ट किया है जो 5W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। संभावना है कि कंपनी इस बार इस स्मार्टवॉच का केवल एक ही वेरिएंट रिलीज करेगी, लेकिन अभी के लिए यह भी केवल एक अफवाह है। जैसे-जैसे हम रिलीज डेट के नजदीक जाएंगे, अधिक डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है। तो अधिक डिटेल्स के लिए जुड़े रहें क्योंकि हम आपको अपडेट्स देते रहेंगे।

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :