OnePlus Q2 Pro QLED TV: जल्द होगा लॉन्च, देखें किन स्पेसिफिकेशंस के साथ आएगा भारत ?

Updated on 22-Jan-2023
HIGHLIGHTS

OnePlus Q2 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च

स्मार्ट TV 65-इंच के QLED पैनल के साथ आएगा

डिवाइस में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दी जाएगी

सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, OnePlus एक नए फ्लैपशिप स्मार्ट TV पर भी काम कर रहा है। भारत के भरोसेमंद टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने सूचित किया कि कंपनी भारत में एक नया OnePlus QLED TV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसे OnePlus Q2 Pro के नाम से जाना जाता है। यह डिवाइस 2019 में पेश किए गए शुरुआती Q1 Pro की अगली जनरेशन का TV होगा। OnePlus Q2 Pro TV की मुख्य स्पेसिफिकेशंस में 65-इंच तक की स्क्रीन शामिल हो सकती है जो कि 4K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। स्मार्ट TV में बढ़िया स्पीकर क्वालिटी और अच्छी रैम + स्टोरेज भी दी जाएगी। आइए देखें नए OnePlus TV के बारे में अभी तक कितनी जानकारी प्राप्त हुई है। 

यह भी पढ़ें: WhatsApp के जिस फीचर का था बेसब्री से इंतजार, अब जल्द लेगा एंट्री

OnePlus Q2 Pro की स्पेसिफिकेशंस

अपकमिंग OnePlus TV एक 65-इंच के QLED पैनल के साथ आएगा जिसमें 4K रिजॉल्यूशन और स्मूद एनिमेशंस के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट शामिल होगा। TV OxygenPlay के लिए वनप्लस की कस्टम एंड्रॉइड स्किन के साथ यह एक Google TV होगा। कहा जा रहा है कि यह TV 70W स्पीकर के साथ आएगा जो कि डॉल्बी एटमॉस द्वारा फाइन-ट्यून्ड होगा। यह देखना बाकी है कि यह स्पीकर बॉटम से रिट्रैक्ट होगा या नहीं, क्योंकि पिछले OnePlus Q1 Pro में ऐसा हुआ था। यह भी कहा गया है कि OnePlus Q2 Pro, 3GB रैम और 32GB स्टोरेज से लैस होगा। 

यह भी पढ़ें: अब Instagram नहीं बनेगा पढ़ाई में रुकावट, आ रहा है कमाल का फीचर

अभी तक डिवाइस के बारे में इतनी ही जानकारी का खुलासा हो पाया है। OnePlus Q2 Pro के डिजाइन, कीमत और लॉन्च की तारीख से संबधित जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। आगे मिलने वाले अपडेट्स की खबर हम आपको देते रहेंगे, तो अपकमिंग OnePlus TV से संबंधित अधिक डिटेल्स जानने के लिए बने रहें। 

 

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :