ये हैं Vodafone Idea के सुपर से ऊपर प्लांस, दो OTT ऐप्स का मज़ा एक ही प्लेटफॉर्म पर, एक-एक के बेनेफिट हैं धमाका!

JioStar ने हाल ही में Disney+ Hotstar और JioCinema के एक मर्ज वर्जन JioHotstar को पेश किया है।
Vodafone Idea के पास फ्री JioHotstar सब्स्क्रिप्शन के साथ आने वाले कई प्रीपेड रिचार्ज प्लांस हैं।
151 रुपए वाला प्लान Vi का जियोहॉटस्टार के साथ आने वाला सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान है।
Vodafone Idea के पास फ्री JioHotstar सब्स्क्रिप्शन के साथ आने वाले कई प्रीपेड रिचार्ज प्लांस हैं। ध्यान दें कि ये जियोहॉटस्टार सब्स्क्रिप्शन प्लांस नए नहीं हैं। बस पुराने Disney+ Hotstar प्लांस अब JioHotstar के तौर पर उपलब्ध हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि JioStar ने हाल ही में Disney+ Hotstar और JioCinema के एक मर्ज वर्जन JioHotstar को पेश किया है। आइए अब वोडाफोन आइडिया के उन प्लांस पर एक नज़र डालते हैं जिनमें ग्राहकों को बिना अतिरिक्त खर्च के जियोहॉटस्टार का एक्सेस ऑफर किया जा रहा है।
Vodafone Idea के JioHotstar प्लांस
Vi ₹169 Plan: वोडाफोन आइडिया का 169 रुपए वाला प्लान एक डेटा वाउचर है जो 30 दिनों के लिए 8GB डेटा के साथ आता है। इस प्लान के साथ कोई सर्विस वैलीडिटी नहीं है। यहां यूजर्स को 3 महीनों के लिए जियोहॉटस्टार मोबाइल एक्सेस मिल रहा है।
Vi ₹994 Plan: यह प्लान भी 3 महीनों का जियोहॉटस्टार मोबाइल सब्स्क्रिप्शन ऑफर करता है। इसमें ग्राहकों को 84 दिनों के लिए 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS भी मिलते हैं। इसी के साथ इस प्लान में Vi हीरो अनलिमिटेड बेनेफिट्स भी शामिल हैं।
रिचार्ज करने के लिए क्लिक करें!
Vi ₹3699 Plan: 3699 रुपए वाला प्लान 1 साल के जियोहॉटस्टार मोबाइल सब्स्क्रिप्शन के साथ आता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को 1 साल के लिए 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS दिए जाते हैं। इस प्लान में भी Vi हीरो अनलिमिटेड बेनेफिट्स शामिल हैं।
Vi ₹469 Plan: इसके बाद आते हैं 469 रुपए वाले प्लान पर, यह JioHotstar Mobile का एक्सेस 3 महीनों के लिए देता है। यह प्लान 28 दिनों की वैलीडिटी के साथ 2.5GB डेली देता, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS ऑफर करता है। इसमें भी ग्राहकों को वी हीरो अनलिमिटेड बेनेफिट्स मिलते हैं।
Vi ₹155 Plan: 151 रुपए वाला प्लान Vi का जियोहॉटस्टार के साथ आने वाला सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान है। हालांकि, यह प्लान सर्विस वैलीडिटी के साथ नहीं आता, क्योंकि यह एक डेटा वाउचर है। इसमें 30 दिनों के लिए 4GB डेटा मिलता है। आखिर में इस प्लान के साथ भी 3 महीनों के लिए JioHotstar का मोबाइल सब्स्क्रिप्शन मिलता है।
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile