वोडाफोन आइडिया के करोड़ों यूजर्स की बल्ले-बल्ले! मुंबई के बाद इन 4 राज्यों में होगा Vi 5G का बोलबाला

Vodafone Idea (Vi) ने मार्च में अपने 5G के लॉन्च की घोषणा की थी।
टेल्को ने सबसे पहले मुंबई सर्कल में 5G सेवा लॉन्च की थी।
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, 5G चार अन्य सर्कलों में लॉन्च होगा।
Vodafone Idea (Vi) ने मार्च में अपने 5G के लॉन्च की घोषणा की थी। टेल्को ने सबसे पहले मुंबई सर्कल में 5G सेवा लॉन्च की थी। उसके बाद अप्रैल 2025 में कंपनी ने यह पुष्टि की है कि यह और अधिक सर्कलों में अपना 5G लॉन्च करेगा। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, 5G चार अन्य सर्कलों में लॉन्च होगा जिनमें बिहार, दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब शामिल हैं। इन्हें मिलाकर कुल 5 सर्कल हो जाएंगे जहां Vi का 5G उपलब्ध है।
यह अब तक साफ नहीं हुआ कि 5G के लिए अधिक सर्कलों को इसी महीने शामिल किया जाएगा या नहीं। Vi ने पहले ही सरकार द्वारा तय किए गए 5G रोलआउट के लिए मिनिमम रोलआउट ऑब्लिगेशंस (MRO) को पूरा कर लिया है। अब इस टेलिकॉम कंपनी को Airtel और Jio से प्रतिस्पर्धा करने के लिए केवल रेडियो और 5G साइटें डिप्लॉय करने की जरूरत है।
Vodafone Idea (Vi) भी फ्री में दे रहा 5G
वोडाफोन आइडिया भी अपने ग्राहकों को 299 रुपए और उससे ज्यादा वाले प्रीपेड प्लांस के साथ बिना किसी अतिरिक्त खर्च के 5G ऑफर कर रहा है। इसी के साथ, 451 रुपए से शुरू होने वाले सभी पोस्टपेड प्लांस में भी टेल्को की ओर से 5G का लाभ मिलेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि भले ही इसके लिए “अनलिमिटेड” ब्रांडिंग दी गई हो लेकिन 5G डेटा अनलिमिटेड नहीं मिलता। ग्राहकों को ऑफर किया जाने वाला 5G डेटा हर 28 दिनों के लिए 300GB पर सीमित होता है।
वोडाफोन आइडिया पूरे भारत में 5G रोलआउट और 4G विस्तार के लिए पूंजीगत खर्च को बढ़ाने के लिए इक्विटी से जुटाए गए फंड्स का इस्तेमाल कर रही है। टेल्को यूजर्स के लिए 5G NSA (नॉन-स्टैंडअलोन) डिप्लॉय कर रहा है। 5G NSA, 4G लेयर पर काम करता है और देश में लगभग हर 5G फोन पर काम करेगा।
Vi अभी भी 5G के साथ शुरुआती चरणों में है, और इस तरह भविष्य में जल्द ही यूजर्स के बेहतर अनुभव के लिए नेटवर्क को ऑप्टिमाइज़ किया जाना जारी रहेगा। यह टेल्को संभावित तौर पर 5G के साथ जियो और एयरटेल के कवरेज तक पहुंचने के लिए डेढ़ से दो साल तक लेगा।
यह भी पढ़ें: Realme Narzo 80 Pro और Narzo 80x की लॉन्चिंग कल, उससे पहले ही कंपनी ने अनाउंस कर दिए तोड़ू ऑफर्स
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile