Vi दे रहा है ₹25 और ₹55 4जी डेटा वाउचर एक खास बेनेफिट के साथ: देखें प्लांस की खासियत

Vi दे रहा है  ₹25 और ₹55 4जी डेटा वाउचर एक खास बेनेफिट के साथ: देखें प्लांस की खासियत
HIGHLIGHTS

वोडाफोन आइडिया की ओर से दो नए प्रीपेड प्लांस लॉन्च किए गए हैं।

ये प्लांस सिर्फ 4जी डेटा वाउचर्स हैं जिनकी कीमत ₹25 और ₹55 है।

ये 4जी प्लांस ऐड-फ्री म्यूजिक भी ऑफर करते हैं।

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने दो नए प्रीपेड प्लांस लॉन्च किए हैं जो कि ₹25 और ₹55 की कीमत में आते हैं और ये सिर्फ 4जी डेटा वाउचर्स हैं। ये डेटा प्लांस खरीदने के लिए ग्राहकों के पास पहले से ही एक बेस प्रीपेड प्लान ऐक्टिव होना आवश्यक है, वरना वे इन वाउचर्स का उपयोग नहीं कर पाएंगे। इस महीने की शुरुआत में, Vi ने ₹75 वाले एक अन्य 4जी वाउचर की भी घोषणा की थी जो कि 7 दिनों के लिए 6GB डेटा ऑफर करता है। 

 ₹25 वोडाफोन आइडिया 4जी डेटा वाउचर डिटेल्स

यह डेटा वाउचर एक दिन की वैधता के साथ 1.1GB डेटा ऑफर करता है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आपको 7 दिनों के लिए ऐड-फ्री म्यूजिक भी ऑफर करता है। Vi ने हंगामा म्यूजिक के साथ पार्टनरशिप की है इसीलिए यूजर्स को ऐड-फ्री म्यूजिक का लाभ उठाने का मौका दिया जा रहा है। 

Vi एक ₹19 डेटा वाउचर भी ऑफर करता है जिसमें एक दिन के लिए 1GB डेटा मिलता है। हालांकि, इस प्लान में ऐड-फ्री म्यूजिक की सुविधा नहीं दी जाती। 

Vodafone

₹55 वोडाफोन आइडिया 4जी डेटा वाउचर डिटेल्स

₹55 डेटा वाउचर 7 दिनों की वैधता के साथ आता है जो कि 3.3GB डेटा ऑफर करता है। इस प्लान में भी एक महीने के लिए ऐड-फ्री म्यूजिक शामिल है। यह भी सिर्फ एक डेटा वाउचर है जिसका मतलब यह होता है कि इसके लिए भी एक बेस प्लान होना आवश्यक है। 

₹108 वोडाफोन आइडिया 4जी डेटा वाउचर डिटेल्स

Vi का ₹108 प्लान यूजर्स को 15 दिनों की वैधता के साथ 6GB डेटा ऑफर करता है और इस प्लान में यूजर्स 3 महीनों के लिए ऐड-फ्री म्यूजिक का लाभ उठा सकते हैं। 

अगर आप इन तीनों में से कोई भी प्लान खरीदते हैं तो आपको हंगामा म्यूजिक का प्रीमियम सब्स्क्रिप्शन लेने की आवश्यकता नहीं होगी।  

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo