Jio Phone vs Jio Bharat Recharge Plan: चेक करें सस्ते में किस प्लान में मिलते हैं ज्यादा बेनेफिट

Jio Phone vs Jio Bharat Recharge Plan: चेक करें सस्ते में किस प्लान में मिलते हैं ज्यादा बेनेफिट
HIGHLIGHTS

Jio Phone और Jio Bharat Phone, दोनों ही सस्ते और महंगे दोनों तरह के प्लांस ऑफर करते हैं।

यहाँ मैं इन दोनों के बजट-फ्रेंडली रिचार्ज प्लांस के बीच की तुलना करने वाली हूँ।

जियो फोन और जियो भारत फोन्स के जिन प्लांस की यहाँ हम बात कर रहे हैं वे क्रमश: 125 रुपए और 123 रुपए में आते हैं।

Jio Phone vs Jio Bharat Recharge Plan: रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को सस्ते से लेकर महंगे तक हर तरह के रिचार्ज प्लांस ऑफर करता है और समय-समय पर उन्हें अपडेट या फिर नए प्लांस पेश करता रहता है। हम सभी जानते हैं कि यह कम्पनी अपने कुछ फीचर फोन्स भी लॉन्च कर चुकी है, जिनमें से एक Jio Phone और एक Jio Bharat Phone भी हैं। ये फोन्स भी सस्ते और महंगे दोनों तरह के प्लांस ऑफर करते हैं।

अगर आप एक जियो फोन या जियो भारत फोन यूजर हैं या फिर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहाँ मैं इन दोनों के बजट-फ्रेंडली रिचार्ज प्लांस (jio phone vs jio bharat recharge plan) के बीच की तुलना करने वाली हूँ। इनमें से कौन सा प्लान आपके लिए सही है, यह केवल आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है क्योंकि इनकी कीमतों के बीच बहुत मामूली सा अंतर है। इस आर्टिकल में हम इन दोनों प्लांस के बेनेफिट्स की तुलना करेंगे ताकि आपको अपने लिए सही विकल्प चुनने में मदद मिले।

Jio Phone vs Jio Bharat Recharge Plan

जियो फोन और जियो भारत फोन्स के जिन प्लांस की यहाँ हम बात कर रहे हैं वे क्रमश: 125 रुपए और 123 रुपए में आते हैं। तो चलिए देखते हैं दोनों में से बेहतर कौन है।

Jio Phone Rs 125 Plan

जियो फोन का यह प्लान ग्राहकों को 23 दिनों की वैलीडिटी ऑफर करता है। इस प्लान के तहत आपको रोजाना 0.5GB हाई स्पीड डेटा मिलता है, जो कुल मिलाकर पूरी वैलीडिटी के लिए 11.5GB हो जाता है। इसके अलावा यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा भी प्रदान करता है। इतना ही नहीं, बाकी सभी प्लांस की तरह कंपनी अपने इस प्लान में भी JioCinema, JioTV और JioCloud का फ्री सब्स्क्रिप्शन दे रही है।

रिचार्ज करने के लिए क्लिक करें!

Jio Bharat Phone Rs 123 Plan

Jio Bharat Phone Rs 123 Plan

इसके बाद आते हैं जियो भारत प्लान पर तो इसकी वैलीडिटी 28 दिनों की है। इसमें भी यूजर्स को 0.5GB हाई स्पीड डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं। यहाँ भी आपको JioCinema और JioTV का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस दिया जाता है, साथ ही JioCloud की जगह JioSaavn का सब्स्क्रिप्शन भी मिलता है।

Jio Phone vs Jio Bharat Recharge Plan: कौन है बेहतर?

इन दोनों प्लांस (jio phone vs jio bharat recharge plan) के बीच मात्र 2 रुपए का अंतर है, जिनमें से जियो भारत कम कीमत में पूरे 5 दिन ज्यादा वैलीडिटी और 2.5GB ज्यादा डेटा ऑफर कर रहा है। हालांकि, कॉलिंग और एसएमएस लाभ दोनों में एक जैसे हैं। तो कुल मिलाकर अगर आप कम कीमत में ज्यादा वैलीडिटी, ज्यादा डेटा और जियो सावन का मज़ा लेना चाहते हैं, तो स्पष्ट रूप से जियो भारत का 123 रुपए वाला प्लान बेस्ट साबित होता है। हालांकि, जियो फोन रिचार्ज प्लान को चुनने का केवल एक ही कारण हो सकता है कि आप जियो सावन की जगह जियो क्लाउड का एक्सेस चाहते हों।

रिचार्ज करने के लिए क्लिक करें!

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo