Jio Happy New Year 2023 स्पेशल ऑफर: ये खासियत किसी और प्लान में नहीं

Updated on 24-Dec-2022
HIGHLIGHTS

रिलायंस जियो की ओर से Happy New Year offer 2023 में कुछ नए प्लांस लॉन्च किए गए हैं।

Rs 2023 प्लान के साथ कंपनी अमेज़न प्राइम मेम्बरशिप ऑफर कर रही है।

कंपनी Rs2,999 मौजूदा प्लान में 23 दिनों की बढ़ोतरी के साथ 75GB अतिरिक्त डेटा भी ऑफर कर रही है।

रिलायंस जियो ने Happy New Year offer 2023 में अपने नए प्लांस लॉन्च किए हैं जिनमें यह अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और जियो ऐप्स के लाभ ऑफर कर रहा है। यह प्लान लंबे समय के बेनेफिट्स के साथ आते हैं जिससे यूजर्स बार बार एक ही टाइम पीरियड के लिए रिचार्ज करने की परेशानी से बच सकते हैं। इस प्लान के साथ टेलिकॉम कंपनी उतने ही समय के लिए सभी जियो ऐप्स पर फ्री एक्सेस भी देती है।

हाल ही में लॉन्च किया गया Rs 2023 प्लान आपको 252 दिनों के लिए 630GB कुल डेटा के साथ 2.5GB डेली डेटा ऑफर करता है। इस प्लान के साथ यूजर्स 100 SMS प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, कंपनी नए ग्राहकों के लिए सभी जियो ऐप्स के साथ अमेज़न प्राइम मेम्बरशिप भी ऑफर कर रही है। हालांकि, यह पैक लिमिटेड समय के लिए ही उपलब्ध होगा और इसे कभी भी बंद किया जा सकता है। ग्राहक इस प्लान को Jio.com और MyJio ऐप के माध्यम से खरीद सकते हैं और यह अन्य सभी थर्ड-पार्टी ऐप्लिकेशंस जैसे Paytm और Google Pay आदि पर भी उपलब्ध होगा।

हैप्पी न्यू इयर ऑफर के साथ जियो ने अपने Rs2,999 मौजूदा प्लान में भी बदलाव किए हैं। 365 दिनों की वैधता के साथ आने वाला यह प्लान जिसमें 912.5GB कुल डेटा के साथ 2.5GB डेली डेटा मिलता है, अब इसमें 23 दिनों की बढ़ोतरी के साथ 75GB अतिरिक्त डेटा भी ऑफर किया जा रहा है। यह पैक यूजर्स को 100 SMS प्रतिदिन और सभी जियो ऐप्स पर फ्री एक्सेस भी देता है।

हैप्पी न्यू इयर प्लान 2023 जो कि Rs 2023 में उपलब्ध है, यह आपको फ्री अमेज़न प्राइम मेम्बरशिप ऑफर करता है जैसा कि पहले ही मेंशन किया गया है। यह ऑफर पहले जियो के किसी भी पैक के साथ उपलब्ध नहीं था। यह प्लान लिमिटेड है इसलिए किसी भी समय बंद किया जा सकता है तो, वे यूजर्स जो इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें जल्द से जल्द यह प्लान खरीद लेना चाहिए। 

 

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :