eSIM को फिजिकल SIM कार्ड में कैसे बदलें? ये रहा सबसे आसान तरीका

eSIM को फिजिकल SIM कार्ड में कैसे बदलें? ये रहा सबसे आसान तरीका
HIGHLIGHTS

eSIM एक सिम कार्ड का ही दूसरा रूप है जो सीधे एक डिवाइस में एम्बेड हो जाता है।

Airtel, Vi और Jio eSIM के लिए पॉप्युलर ऑप्शन्स हैं।

आपके पास मौजूदा फिजिकल सिम कार्ड को eSIM में बदलने का ऑप्शन होता है।

eSIM लेटेस्ट सिम कार्ड तकनीक है जिसकी मदद से आप फिजिकल सिम कार्ड के बिना ही मोबाइल नेटवर्क को एक्सेस कर पाते हैं। एप्पल के आईफोन जैसे कुछ नए फोन्स फिजिकल सिम के साथ eSIM फीचर ऑफर करते हैं। लेकिन क्या होगा अगर आपको अपना स्मार्टफोन बदलना पड़े और दूसरा फोन eSIM को सपोर्ट न करता हो? क्या ऐसे में आप अपनी eSIM को एक फिजिकल सिम में बदल सकते हैं? आज हम इसी बारे में बात करने वाले हैं। आइए देखते हैं।

eSIM क्या है? यह कैसे काम करती है?

आसान शब्दों में कहें तो eSIM एक सिम कार्ड का ही दूसरा रूप है जो सीधे एक डिवाइस में एम्बेड हो जाता है। यह हमेशा के लिए आपके डिवाइस से अटैच हो जाता है और आपको इसे बस अपने सर्विस प्रोवाइडर की मदद से चलाना होता है।

यह भी पढ़ें: Redmi का दबदबा खत्म करने आ रही ब्रांड न्यू Realme Note Series! इस दिन हो सकती है लॉन्चिंग

eSIM कैसे प्राप्त करें?

आपके पास मौजूदा फिजिकल सिम कार्ड को eSIM में बदलने का ऑप्शन होता है, या फिर आप सीधे eSIM पर एक नया नंबर ले सकते हैं।

Airtel, Vi और Jio eSIM के लिए पॉप्युलर ऑप्शन्स हैं। eSIM प्राप्त करने के लिए इन सभी की एक अलग प्रक्रिया होती है। एयरटेल और जियो के लिए आप घर बैठे इस प्रक्रिया को शुरू कर सकते हैं लेकिन जियो के लिए फिजिकल स्टोर जाना होगा। अधिक जानकारी के लिए सर्विस प्रोवाइडर की वेबसाइट पर जाएं।

अब मुद्दे पर आते हैं। eSIM को एक फिजिकल सिम कार्ड में कैसे बदलना है।

eSIM

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स की तो निकल पड़ी! 40GB डेटा वाले इस रिचार्ज की वैलिडिटी बढ़ी, देखें बेनेफिट

eSIM को फिजिकल सिम कार्ड में कैसे बदलें?

  • सबसे पहले आपको अपनी eSIM को हमेशा के लिए डीएक्टिवेट करना होगा। इसका मतलब यह होगा कि आपकी सभी नेटवर्क डिटेल्स भी डिलीट हो जाएंगी।
  • प्रक्रिया को शुरू करने के लिए अपने सर्विस प्रोवाइडर के स्टोर पर जाएं।
  • स्टोर पर अपने सवाल को समझाएं। ध्यान रखें कि आपके पास वैलिड ID प्रूफ मौजूद हों।
  • फिर रिप्रेजेंटेटिव आपकी eSIM को डीएक्टिवेट कर देगा और आपको एक फिजिकल सिम दे देगा।
  • फिजिकल सिम का नंबर eSIM वाला ही नंबर होगा।
  • आपको बस फिजिकल सिम को इन्सर्ट करना है और उसके एक्टिव होने के लिए कुछ घंटों का इंतज़ार करना होगा।

बस इन आसान स्टेप्स की मदद से आप अपनी eSIM को एक फिजिकल सिम कार्ड में बदल सकते हैं।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo