नासा की चेतावनी! तेजी से धरती की ओर बढ़ रहा है एस्टेरॉयड, बस जितना है साइज, आज ही हो जाएगा बड़ा खेल?

नासा की चेतावनी! तेजी से धरती की ओर बढ़ रहा है एस्टेरॉयड, बस जितना है साइज, आज ही हो जाएगा बड़ा खेल?

धरती की तरफ ओर एस्टेरॉयड तेजी से बढ़ रहा है। इस एस्टेरॉयड का साइज कोई छोटा-मोटा नहीं है। इसका आकार शहर में चलने वाले बस जितना है। यानी अगर यह एस्टेरॉयड धरती से टकराता है तो भारी तबाही आ जाएगी। वैज्ञानिकों ने इसका नाम 2024 TW2 एस्टेरॉयड रखा है। पृथ्वी की ओर से यह तेजी से बढ़ रहा है।

इसके साइज की बात करें तो यह 21 फीट का है। इसकी स्पीड 60,968 किमी प्रति घंटे की है। इसकी स्पीड और साइज से काफी डरावनी है। यह एस्टेरॉयड आज ही पृथ्वी के के करीब से गुजरेगी। ऐसे में क्या आपको डरने की जरूरत है और कितने बजे धरती के पास से गुजरेगा? सभी सवालों के जवाब हम आपको यहां देंगे।

शाम में कितने बजे गुजरेगा?

सबसे पहले बात कर लेते हैं इसके गुजरने के टाइम की। यह एस्टेरॉयड पृथ्वी के पास से 7 अक्टूबर 2024 यानी आज गुजरेगा। टाइम की बात करें तो भारतीय समयानुसार शाम 4:44 बजे यह धरती के पास से गुजरेगा। अब बात इससे होने वाले खतरे की। आपको बता दें इससे हमें कोई खतरा नहीं है।

NASA ने क्या कहा पहले वह समझिए

NASA ने भी कहा है कि हमारी धरती को इससे कोई खतरा नहीं है। इसकी वजह है इसका साइज। यह एस्टेरॉयड धरती से 288,000 किमी दूर से निकल जाएगा। मोटा-मोटा समझें तो धरती और चांद की दूरी जितनी है ना उससे थोड़ी कम दूरी। यानी बहुत दूर से। हालांकि, स्पेस इस दूरी को काफी कम माना जाता है लेकिन इसको पोटेंशियल हजार्ड्स एस्ट्रॉयड (PHA) की श्रेणी में नहीं रखा गया है। PHA की श्रेणी में तब इसे रखा जाता जब इसका साइज 492 फीट से ज्यादा होता।

2024 TW2 जैसे एस्टेरॉयड को नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट या (NEOs) की श्रेणी में रखा जाता है। ऐसे एस्टेरॉयड को नासा लगातार मॉनिटर करता रहता है। इसके छोटे साइज होने की वजह से यह धरती के वायुमंडल में प्रवेश भी कर जाए तो ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाता है। इस साइज वाले एस्टेरॉयड वायुमंडल में एंट्री लेते ही जलकर खत्म हो जाते हैं। यानी आपको या धरती को इससे कोई खतरा नहीं है।

Sudhanshu Shubham
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo