Xiaomi 13T series: एक से बढ़कर एक खूबियों के साथ पेश होंगे शाओमी के ये फ्लैगशिप फोंस, लॉन्च से पहले अहम जानकारी लीक

Xiaomi 13T series: एक से बढ़कर एक खूबियों के साथ पेश होंगे शाओमी के ये फ्लैगशिप फोंस, लॉन्च से पहले अहम जानकारी लीक
HIGHLIGHTS

Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro इस साल की दूसरी छमाही में ग्लोबल बाजार में लॉन्च होंगे।

अफवाहें उभर रही हैं कि Xiaomi 13T Redmi K60 Ultra का एक बदला हुआ वर्जन हो सकता है।

13T और 13T Pro में क्रमश: 67W और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल हो सकता है।

कहा जा रहा है Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro कंपनी के फ्लैगशिप फोंस होंगे जो इस साल की दूसरी छमाही में ग्लोबल बाजार में लॉन्च होंगे। पिछली जनरेशन Xiaomi 12T सीरीज की घोषणा अक्टूबर में की गई थी, ऐसे में टिप्सटर Snoopy Tech के जरिए एक नया लीक सामने आया है कि Xiaomi 13T इससे पहले लॉन्च होगा। 

Xiaomi 13T  सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

Xiaomi

यह भी पढ़ें: Confirm! भारत में हंगामा मचाने इस दिन आ रही Realme की फुल ऑन धमाका सीरीज, नया कलर और डिजाइन लगा देंगे चार चाँद

टिप्सटर के मुताबिक शाओमी की इस नई स्मार्टफोन सीरीज में CrystalRes AMOLED डिस्प्ले होगी जो 144Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। टिप्सटर का दावा है कि Xiaomi 13T एक 4nm फ्लैगशिप चिपसेट से लैस होगा, वहीं 13T Pro एक लीडिंग 4nm चिप के साथ आएगा। 

अफवाहें उभर रही हैं कि Xiaomi 13T Redmi K60 Ultra का एक बदला हुआ वर्जन हो सकता है जो चीन में जुलाई में पेश होने की उम्मीद है। K60 Ultra में डायमेंसिटी 9200 प्लस चिपसेट शामिल हो सकता है। इसलिए  13T Pro भी समान चिप के साथ आने की संभावना है। 

इसके अलावा टिप्सटर का कहना है कि Xiaomi 13T 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ आएगा, जबकि Pro एडिशन में 12GB रैम + 512GB स्टोरेज कन्फ़िगरेशन मिलेगा। टिप्सटर ने स्पष्ट तौर पर खुलासा नहीं किया है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि 13T MIUI 14-आधारित एंड्रॉइड 13 पर काम करेंगे। 

दोनों स्मार्टफोंस में Leica-ऑप्टिमाइज़्ड कैमरे दिए जाएंगे। 13T और 13T Pro में क्रमश: 67W और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल हो सकता है। जबकि दोनों डिवाइसेज 5000mAh बैटरी से लैस होने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M34 5G: दमदार अपग्रेड्स के साथ इस दिन मरेगा धमाकेदार एंट्री, पहले ही जान लें टॉप फीचर्स से लेकर कीमत तक सबकुछ…

Xiaomi 13T  सीरीज की कीमत (अनुमानित)

Xiaomi

टिप्सटर के अनुसार Xiaomi 13T की कीमत £599 रखी जाएगी और यह ब्लैक कलर में आएगा। वहीं दूसरी ओर 13T Pro मेडो ग्रीन में आएगा और इसकी कीमत £799 होगी। यह सीरीज ग्लोबल बाजार में 1 सितंबर को लॉन्च होने की उम्मीद है। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo