क्या Samsung Galaxy F04 जनवरी, 2023 में भारत में होगा लॉन्च? देखें रिपोर्ट

क्या Samsung Galaxy F04 जनवरी, 2023 में भारत में होगा लॉन्च? देखें रिपोर्ट
HIGHLIGHTS

IANS रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy F04 के जनवरी में लॉन्च होने की संभावना है।

माना जा रहा है कि स्मार्टफोन Rs 8000 के अंदर की कीमत में उपलब्ध हो सकता है।

Samsung Galaxy F04 ब्रांड की एंट्री-लेवल ऑफरिंग्स का एक हिस्सा होगा।

IANS की एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि, Samsung Galaxy F04, 2023 की शुरुआत में भारत में लॉन्च हो सकता है, खासकर जनवरी में इसके लॉन्च होने की काफी संभावना है। अन्य सैमसंग स्मार्टफोंस जैसे Samsung Galaxy A04, Samsung Galaxy M04, और Samsung Galaxy A04e रिलीज होने के बाद अब Samsung Galaxy F04 के लॉन्च की बारी आ चुकी है। 

SAMSUNG GALAXY F04 अनुमानित स्पेसिफिकेशंस

 Samsung Galaxy F04

IANS रिपोर्ट के अनुसार, अपकमिंग Samsung Galaxy F04 एक 6.5-इंच स्क्रीन के साथ आ सकता है। डिवाइस 4GB रैम और रैम प्लस फीचर के साथ 4GB वर्चुअल रैम ऑफर कर सकता है। यह भी माना जा रहा है कि स्मार्टफोन में एक ड्यूअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। 

SAMSUNG GALAXY F04: भारतीय संभावित कीमत 

Samsung Galaxy F04 ब्रांड के एंट्री-लेवल के फोंस में से एक होगा और इसकी कीमत भी उसी के अनुसार होगी। अनुमान है कि यह स्मार्टफोन ₹8,000 के अंदर की कीमत में ही बेचा जा सकता है जो कि इसे F-सीरीज लाइनअप का सबसे किफायती फोन बनाता है। 

यहाँ Samsung Galaxy M04 के बारे में कुछ जानकारी दी गई है जो कि पहले से ही बाजार में उपलब्ध है:

SAMSUNG GALAXY M04 स्पेसिफिकेशंस और कीमत 

Samsung

Samsung Galaxy M04 एक 6.5-इंच HD+ इंफिनिटी-V डिस्प्ले के साथ आता है। स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलिओ P35 प्रोसेसर पर चलता है। यह 4GB रैम और रैम प्लस फीचर्स के साथ 4GB वर्चुअल रैम ऑफर करता है। डिवाइस में एक 13MP मेन+ 2MP डेप्थ सेंसर भी दिया है। इसके अतिरिक्त, फोन में एक 5MP फ्रंट कैमरा और 5000mAh बैटरी भी शामिल है। भारत में Galaxy M04 का 4+64GB मॉडल ₹9,499 में आता है और इसका 4+128GB वेरिएंट ₹10,499 में उपलब्ध है। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo