विवो X200 प्रो का दाम हुआ धड़ाम, Amazon-Flipkart नहीं यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट ऑफर

विवो X200 प्रो का दाम हुआ धड़ाम, Amazon-Flipkart नहीं यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट ऑफर

Vivo X200 Pro यूजर्स के लिए सबसे पॉपुलर चॉइस में से एक रहा है जो बार-बार पिक्चर्स क्लिक करना पसंद करते हैं। और क्यों न हो? यह डिवाइस Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल कैमरा सेटअप है जो पोर्ट्रेट समेत शानदार तस्वीरें कैप्चर करता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं और काफी समय से अपने फोन को Vivo X200 Pro पर अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए हैं। विवो का यह लेटेस्ट फ्लैगशिप अभी Vijay Sales पर 8000 रुपए के भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इस डिवाइस पर तगड़े प्राइस कट के साथ-साथ बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। आइए देखते हैं विवो X200 प्रो की प्राइस डील कैसे काम करती है।

Vivo X200 Pro पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर

विवो एक्स200 प्रो वर्तमान में विजय सेल्स पर प्राइस ड्रॉप के बाद 93,900 रुपए में उपलब्ध है। ग्राहक PNB, HSBC, RBL या अन्य जैसे चुनिंदा बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल करके 7000 रुपए तक की अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं, जिससे फोन की कीमत घटकर 86,900 रुपए हो जाएगी जिसके बारे में आपको एक बार जरूर सोचना चाहिए। इसके अलावा ग्राहक EMI ऑप्शंस को भी चुन सकते हैं जिनमें लो-कॉस्ट EMI 24 महीनों के लिए 3845 रुपए प्रतिमाह से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें: 25 मार्च को नए फोन्स लॉन्च करेगी Realme, देखें क्या हो सकता है प्राइस और स्पेक्स

इसके अलावा, ग्राहक अपने पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करके भी नए फोन पर और ज्यादा डिस्काउंट पा सकते हैं। एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने डिवाइस के वैरिएंट और उसकी वर्किंग कंडीशन पर निर्भर करती है। इसके अलावा ग्राहक 704 पॉइंट्स भी कमा सकते हैं जिनकी वैल्यू भी 704 रुपए होगी और उन्हें भविष्य में खरीदारी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

विवो X200 प्रो के स्पेसिफिकेशन्स

विवो एक्स200 प्रो एक 6.78-इंच 1.5K 120Hz AMOLED स्क्रीन के साथ आता है जो 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 8T LTPO टेक्नोलॉजी ऑफर करती है। यह डिवाइस मीडियाटेक डायमेंसिटी 9400 प्रोसेसर से लैस है और इसे 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। यह डिवाइस एंड्रॉइड 15-आधारित फनटच ओएस 15 पर काम करता है और इसे 4 और ओएस अपडेटस मिलेंगे। इसमें एक 6000mAh की बैटरी मिलती है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

जहां तक बात है कैमरा की, तो इस हैंडसेट में एक 50MP प्राइमरी शूटर के साथ 200MP का पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस है। साथ ही इसमें एक 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर भी है। सेल्फ़ी के लिए आपको इसमें एक 32MP फ्रन्ट कैमरा दिया है। आखिर में, यह डिवाइस धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटेड भी है।

यह भी पढ़ें: नया नवेला Realme P3 Ultra हुआ भारत में लॉन्च, ये 7 भौकाल फीचर्स बना देंगे दीवाना

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo