लॉन्च से कुछ दिन पहले ही काट दिया बवाल, देखें Vivo X200 को लेकर अब क्या आ गया सामने

Updated on 08-Oct-2024

Vivo अपने नए फोन सीरीज यानि Vivo X200 Series को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुका है। इस फोन सीरीज में तीन मॉडल होने वाले हैं। Vivo इस स्मार्टफोन सीरीज में Vivo X200, Vivo X200 Pro और Vivo X200 Pro Mini लॉन्च करने वाले है। आज इंटरनेट पर इस फोन के लॉन्च से पहले ही Vivo X200 Pro को लेकर जानकारी सामने आई है, इस फोन को Geekbench के अलावा SGS Fimko सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। आइए जानते है कि यहाँ फोन को लेकर क्या सामने आया है।

सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर देखा गया Vivo का ये फोन

Vivo के इस आगामी फोन को दोनों ही प्लेटफॉर्म पर मॉडल नंबर V2413 के तौर पर देखा गया है। गीकबेन्च पर फोन को सिंगल कोर में 2755 पॉइंट के अलावा मल्टी-कोर में 8519 स्कोर मिला है। इस लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि इस फोन को नदरोइड 15 पर लॉन्च किया जाने वाला है, साथ ही इसमें aआगामी Dimensity 9400 प्रोसेसर को भी शामिल किए जाने की खबरें आ रही हैं। फोन में 16GB तक की रैम होने की भी बात सामने आ रही है।

हालांकि, इसके अलावा फोन को SGS Fimko सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया है, यहाँ इस डिवाइस को लेकर जानकारी आ रही है कि इसमें फनटच OS 15 का सपोर्ट हो सकता है। इस सर्टिफिकेशन से फोन के अन्य स्पेक्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है।

Vivo X200 Series को लेकर अभी तक क्या आ चुका है सामने?

Vivo X200 Sereis के लॉन्च को लेकर ऐसा पहले ही सामने आ चुका है कि इसे चीन के बाजार में 14 अक्टूबर को लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसा कह सकते है कि चीन के बाद अन्य बाजारों में भी फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

कंपनी ने Vivo X200 के डिजाइन को Weibo पर सबके सामने रखा है। यहाँ से जानकारी मिलती है कि फोन में एक Curved Display मिल सकती हिय। इसके अलावा फोन में अल्ट्रा-थिन बेजल्स भी हो सकते हैं। Vivo X200 को दो अलग अलग कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है, यह Blue और White कलर में आ सकता है।

इसके अलावा, यह भी जानकारी मिल रही है कि Pro वैरिएन्ट में कंपनी की ओर से एक 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है, फोन में एक 200MP का कैमरा सेटअप हो सकता है, इसमें फास्ट चार्जिंग की भी चर्चा है। इसके अलावा भी फोन में अन्य काफी कुछ मिलने वाला है। हालांकि, सटीक जानकारी के लिए सभी को आधिकारिक लॉन्च तक का इंतज़ार करना चाहिए।

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :