Vivo ने अपने Vivo V50 स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा अब सामने आ रहा है कि कंपनी इसी सीरीज में Vivo V50 Pro और Vivo V50 Lite मॉडल्स पर भी काम कर रही है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा कंपनी की ओर से नहीं की गई है लेकिन एक नए लीक में Vivo V50e मॉडल के डिजाइन और इंडिया लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा हुआ है। आइए जानते है कि आखिर यह फोन इंडिया के बाजार में कब तक लॉन्च किया जा सकता है।
चीनी संरतफोन निर्माता कंपनी Vivo V50e आगामी स्मार्टफोन को जल्द ही इंडिया में लॉन्च कर सकती है। इसका फुल डिजाइन भी सामने आ चुका है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इंटरनेट पर इस फोन को लेकर जानकारी मिल रही है। Vivo V50 के जैसे ही Vivo V50e का डिजाइन हो सकता है, इस फोन में भी आपको एक पिल शेप डुअल कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है, जो LED Ring Light के साथ आता है। हालांकि, इंटरनेट पर चल रही रिपोर्ट ऐसा भी कह रही है कि इस फोन को इंडिया के बाजार में अप्रैल 2025 को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बारे में कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है।
यह भी पढ़ें: अब मिनटों में आपके घर डिलिवर होंगे iPhones, AirPods और ये एप्पल प्रोडक्ट्स, कैसे और कहाँ करें ऑर्डर
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Geekbench AI पर इस फोन को फरवरी महीने में ही देखा जा चुका है। इस लिस्टिंग के अनुसार Vvo V50e स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलने वाला है। इस फोन में आपको 8GB तक की रैम भी मिल सकती है। फोन में एंड्रॉयड 15 OS का सपोर्ट भी शामिल है। Vivo के इस फोन को कंपनी FunTouch OS 15 की कस्टम स्किन पर लॉन्च कर सकती है। अगर डिस्प्ले आदि की बात करें तो इस फोन में आपको एक 6.77-इंच की क्वाड Curved AMOLED डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन के साथ मिलती है। इस डिस्प्ले पर फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिल सकता है।
कैमरा आदि को देखा जाए तो Vivo के इस फोन को कंपनी 50MP का सेल्फ़ी कैमरा के साथ लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा इस फोन में आपको एक 50MP का Sony IMX882 प्राइमेरी कैमरा भी मिलता है। इस फोन में आपको एक 8MP का वाइड ऐंगल लेंस भी दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में एक 5600mAh की बैटरी होने की भी संभावना है। यह बैटरी फोन में 90W की Wired Fast Charge के साथ मिलने वाली है।
Vivo V50e स्मार्टफोन को कंपनी दो अलग अलग कलर ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है। फोन में आपको Sapphire Blue और Pearl White कलर मिल सकता है। इसके साथ साथ फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर भी होने वाला है। फोन में IP68 और IP69 का सपोर्ट इसे वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बना देने वाला है। फोन को लेकर अभी के लिए यही जानकारी मिल रही है, जो सकता है कि आने वाले समय में इसे लेकर और अधिक जानकारी भी सामने आ जाए।
यह भी पढ़ें: मस्ट-वॉच पॉलिटिकल क्राइम थ्रिलर, इन धुआंधार फिल्मों और सीरीज ने OTT पर मचा रखा है गदर!
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!