OMG! इतनी सी कीमत में इंडिया में एंट्री लेगा Vivo V40e, प्राइस देखकर हैरानी में पड़ गए यूजर्स

Updated on 17-Sep-2024

Vivo ने अभी हाल ही में Vivo V40 Series के अपने फोन्स को लॉन्च किया था। यह सभी फोन कैमरा के मामले में दमदार हैं। ऐसा भी कह सकते है कि Vivo V40 Series के फोन्स में सबसे उम्दा कैमरा सेटअप मिलता है। अब कंपनी देश में अपने एक अन्य फोन को इसी सीरीज में लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस फोन को Vivo V40e के तौर पर इंडिया में एंट्री मिल सकती है। हालांकि, इस समय Vivo V40e के आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इसे लेकर एक अन्य लीक सामने आया है। इस बार Vivo V40e का इंडिया प्राइस सामने आया है। आइए जानते है कि आखिर Vivo V40e स्मार्टफोन को इंडिया में किस प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo V40e का इंडिया प्राइस क्या होने वाला है?

अगर स्मार्टप्रिक्स की एक रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो इसके अनुसार Vivo V40e स्मार्टफोन को इंडिया में कई कलर मॉडल में लॉन्च किया जा सकता है। फोन को इंडिया के स्मार्टफोन मार्केट में Monsoon Green और Royal Bronze Color में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की इमेज भी अभी कुछ समय पहले सामने आ चुकी है।

  • Vivo V40e के प्राइस को लेकर इस समय इंटरनेट पर जानकारी चल रही है कि इस फोन को अलग अलग दो मॉडल में लॉन्च किया जा सकता है।
  • फोन को 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में लॉन्च किया जा सकता है।
  • Vivo V40e का अन्य मॉडल 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल में आ सकता है।
  • इस मिड-रेंज फोन को कंपनी की ओर से 20000 रुपये से 30000 रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है।
  • इसका मतलब है कि इस फोन की सीधी टक्कर OnePlus Nord 4 और Nothing Phone 2a से हो सकती है।

Vivo V40e के स्पेक्स और फीचर कैसे हो सकते हैं?

इस रिपोर्ट में फोन के कुछ स्पेक्स भी सामने आए हैं, रिपोर्ट से Vivo V40e स्मार्टफोन के स्पेक्स और फीचर की जानकारी मिलती है। यह फोन एक 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है, इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। यह डिस्प्ले FHD+ रेजोल्यूशन से लैस होने वाली है। इस स्क्रीन को Vivo V40 और Vivo V40 Pro में भी देखा जा चुका है। इस फोन की डिस्प्ले एक 3D Curved Panel होने वाली है। इसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलने वाली है।

  • Vivo V40e स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर भी मिलने वाला है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo V40e स्मार्टफोन में एक 50MP का Sony IMX882 सेंसपर मिलने वाला है। फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस भी मिलने वाला है। Vivo V40e में तीसरे कैमरा के तौर पर एक 2MP का अन्य सेन्सर भी मिलने वाला है। इसके अलावा फोन के फ्रन्ट पर एक 50MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलने वाला है। यह Samsung JN1 सेन्सर होने वाला है।

इतना ही नहीं, Vivo V40e स्मार्टफोन में आपको एक 80W की Wired Fast Charging वाली एक 5500mAh की बैटरी भी मिलने वाली है। फोन एंड्रॉयड 14 पर आधारित Funtouch OS 14 पर लॉन्च किया जाने वाला है। Vivo V40e को IP65 प्रमाणन भी दिया जा रहा है, जिससे फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बन जाता है।

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :