Vivo T3 Ultra को लेकर सामने आई रापचिप जानकारी, प्राइस और स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक

Vivo T3 Ultra को लेकर सामने आई रापचिप जानकारी, प्राइस और स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक

अभी हाल ही में Vivo की ओर से Vivo T3 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। इस इस सीरीज में एक नए फोन को कंपनी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि Vivo T3 Ultra को इस सीरीज में लॉन्च कर सकती है। इस फोन को सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है। भारत में इस फोन के लॉन्च को लेकर बड़ी बड़ी चर्चा शुरू हो गई हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर फोन को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

सितंबर महीने में लॉन्च हो सकता है Vivo T3 Ultra?

बाजार में रुमर्स चल पड़े हैं जो कहते हैं कि Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन को सितंबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है। 91Mobiles की एक रिपोर्ट से जानकारी मिल रही है कि फोन में MediaTek Dimensity 9200 प्रोसेसर मिलने वाला है। इसके अलावा फोन में Curved Display भी हो सकती है, इतना ही नहीं, ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस फोन में कैमरा के साथ आपको OIS सपोर्ट भी मिल सकता है। आइए जानते है कि फोन को लेकर क्या क्या सामने आया है, और Vivo T3 Ultra का लीक प्राइस क्या है।

Vivo T3 Ultra का लीक इंडिया प्राइस

ऐसा माना जा रहा है कि Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन को इंडिया में 30,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। फोन को लेकर ऐसी भी जानकारी आ रही है कि यह Vivo T3 Pro के मुकाबले अपग्रेड दिखा सकता है। Vivo T3 Pro 5G को इंडिया में 27 अगस्त को पेश किया गया था, और इसकी शुरुआती कीमत 21,999 रुपये थी। अब अभिषेक यादव की ओर से नए डिवाइस के प्राइस की जानकारी सामने आई है। आइए जानते है कि Vivo T3 Ultra को भारत में किस प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन का लीक प्राइस क्या है?

ऐसा माना जा रहा है कि Vivo T3 Ultra को अलग अलग तीन मॉडल में लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी जानकारी अभिषेक यादव की ओर से दी गई है।

  • Vivo T3 Ultra, 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल 30,999 रुपये।
  • Vivo T3 Ultra, 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल 32,999 रुपये।
  • Vivo T3 Ultra, 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल 34,999 रुपये।

Vivo T3 Ultra के कलर ऑप्शन को लेकर भी जानकारी सामने आई है, हालांकि यह जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, यह मात्र एक लीक से सामने आई जानकारी है।

  • Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन को लुनार ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
  • Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन में एक फ्रॉस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन भी मिल सकता है।

Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन के लीक स्पेक्स और फीचर

Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन में रिपोर्ट आदि के आँसुआर MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर होने वाला है, ऐसा भी माना जा रहा है कि फोन में 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है। इसके अलावा फोन में Sony IMX921 रियर कैमरा होने वाला है, जो OIS सपोर्ट से लैस है। फोन में IP68 रेटिंग भी मिल सकती है, जो फोन को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाती है।

ऑनलाइन लीक से सामने आए स्पेक्स और फीचर

अगर टिप्स्टर संजु चौधरी को देखा जाए तो इनके द्वारा भी X (Twitter) पर एक पोस्ट किया गया है, जिसमें Vivo T3 Ultra को लेकर बहुत सी जानकारी सामने आई है। इस पोस्ट के अनुसार फोन में एक 80W की चार्जिंग क्षमता वाली एक 5500mAh की बैटरी होने वाली है। इसके अलावा फोन में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेन्सर भी होने वाला है। फोन में डुअल स्पीकर भी होने वाले हैं।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo