Vivo ने पेश कर दिया धमाकेदार प्रोसेसर वाला नया नवेला फोन, कीमत देखकर खरीदने दौड़ जाएंगे आप

Vivo ने पेश कर दिया धमाकेदार प्रोसेसर वाला नया नवेला फोन, कीमत देखकर खरीदने दौड़ जाएंगे आप

Vivo T3 Pro स्मार्टफोन को अभी पिछले महीने ही स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 पर पेश किया गया था, इस फोन का प्राइस 24,999 रुपये है। हालांकि, अब लगभग 1 महीने के बाद ही कंपनी ने अपने T Sereis के नए फोन को इंडिया के बाजार में Vivo के नए नवेले Vivo T3 Ultra 5G को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन परफॉरमेंस के मामले में एक दमदार फोन होने वाला है, क्योंकि इसमें MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर मिलता है। यह एक Flagship Processor है।

स्मार्टफोन देखने में Vivo T3 Pro से बेहद ही अलग है। हालांकि, यह Vivo V40 Series से काफी मेल खाता है। इस फोन में आपको एक Curvy Design मिलता है, जो Frosted Glass से लैस है। इसके अलावा फोन में एक सिलिन्ड्रिकल कैमरा आइलैंड मिलता है, जो वर्टिकली पोजीशन में नजर आता है, इस मॉड्यूल में एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है।

  • Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन में आपको दो कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें लुनार ग्रे और फ्रॉस्ट ग्रीन कलर शामिल हैं।
  • इसके अलावा फोन में IP68 रेटिंग मिलती है, जो फोन को डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट बना देती है।
  • इस फोन में आपको क्या क्या मिल रहा है और इसका प्राइस क्या है आइए जानते हैं।

Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन के स्पेक्स और फीचर

Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन में एक 6.78-इंच की 3D Curved AMOLED डिस्प्ले मिलती है, यह एक 1.5K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन है। इस फोन की डिस्प्ले पर आपको 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता हा। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट मिलता है जो Funtouch OS 14 पर आधारित है।

इसके अलावा अगर परफॉरमेंस की बात करें तो Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर मिलता है, इसमें 12GB तक की रैम और 256GB स्टॉरिज भी मिलती है। Vivo के अनुसार इस फोन ने AnTuTu पर लगभग 16,00,000 स्कोर प्राप्त किए हैं। इस फोन में इसके अलावा एक 5500mAh की बैटरी मिलती है जो आपको 80W की फास्ट चार्जिंग के साथ मिल रही है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में एक 50MP का Sony IMX921 मेन कैमरा मिलता है, जो OIS से लैस है। इसके अलावा फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है। सेल्फ़ी के लिए फोन में एक 50MP का ही सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। इस फोन में आपको Vivo का सिग्नेचर Aura Ring Light भी मिलती है।

  • इसके अलावा, Vivo T3 Ultra 5G स्मार्टफोन में आपको कुछ AI फीचर भी मिलते हैं, जैसे आपको फोन में AI Eraser, AI Photo Enhance आदि मिलता है।

Vivo T3 Ultra 5G स्मार्टफोन का इंडिया फ्लिपकार्ट प्राइस क्या है?

Vivo T3 Ultra 5G स्मार्टफोन की बात करें तो इसे इंडिया में 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन की सेल Flipkart पर 19 सितंबर को 7PM से होने वाली है। आप इस सेल में इस फोन को इस प्राइस के साथ खरीद सकते हैं, हालांकि आपको इसकी सेल में कई डिस्काउंट और ऑफर भी मिलने वाले हैं। जिसके बाद फोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है। आपको बता देते है कि Vivo के इस फोन को आप Flipkart से खरीद पाएंगे।

Vivo T3 Ultra का इंडिया लॉन्च प्राइस

Vivo T3 Ultra की कीमतें और रंग विकल्प
वेरिएंट कीमत
8GB RAM + 128GB स्टोरेज ₹31,999
8GB RAM + 256GB स्टोरेज ₹33,999
12GB RAM + 256GB स्टोरेज ₹35,999
Vivo T3 Ultra रंग विकल्प और बिक्री जानकारी
विवरण जानकारी
रंग विकल्प लूनर ग्रे, फ्रॉस्ट ग्रीन
बिक्री की तारीख और समय 19 सितंबर को शाम 7 बजे
साइट Flipkart
Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo