21 मार्च के लॉन्च से पहले लीक हुई Vivo के अपकमिंग 5G फोन की कीमत, क्या आपके बजट में है? 

21 मार्च के लॉन्च से पहले लीक हुई Vivo के अपकमिंग 5G फोन की कीमत, क्या आपके बजट में है? 
HIGHLIGHTS

वीवो ने पुष्टि कर दी है कि इसका Vivo T3 5G स्मार्टफोन भारत में 21 मार्च को एंट्री लेगा।

इस फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7200 चिपसेट मिलने की पुष्टि हो गई है।

ऑप्टिक्स के मामले में पुष्टि हो चुकी है कि यह डिवाइस सोनी के एक OIS एंटी-शेक सेंसर के साथ आएगा।

वीवो ने पुष्टि कर दी है कि इसका Vivo T3 5G स्मार्टफोन भारत में 21 मार्च को एंट्री लेगा। इस स्मार्टफोन की एक फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव के तौर पर पहले ही पुष्टि हो चुकी है और यह इसी महीने हाल ही में लॉन्च हुए मिड-रेंज डिवाइसेज़ की लिस्ट में अपनी जगह बनाएगा जिनमें Nothing Phone 2a, Realme 12 और Realme 12+ 5G, iQOO Z9 5G और अन्य शामिल हैं।

वीवो द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार T3 में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7200 चिपसेट मिलने की पुष्टि हो गई है और साथ ही यह बैक पर एक ट्रिपल वर्टिकल कैमरा लेआउट के साथ एक ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा।

Vivo T3 5G के अनुमानित स्पेक्स

टिप्सटर अभिषेक यादव की ओर से एक लीक के मुताबिक Vivo T3 स्मार्टफोन 6.67-इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले के साथ आने की संभावना है जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर कर सकती है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7200 SoC से लैस होगा जिसे ग्राफिक्स के लिए Arm Mali G610 GPU के साथ पेयर किया जा सकता है। यह हैंडसेट LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है।

ऑप्टिक्स के मामले में पुष्टि हो चुकी है कि यह डिवाइस सोनी के एक OIS एंटी-शेक सेंसर के साथ आएगा और साथ ही यह 2MP का सेकेंडरी सेंसर ऑफर कर सकता है। साथ ही इसमें आपकी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जरूरतों के लिए एक 16MP फ्रन्ट-फेसिंग शूटर भी दिया जा सकता है।

इसके अलावा यह डिवाइस एक 5000mAh बैटरी से लैस होने की संभावना है जिसे 44W फास्ट चार्जर के साथ पेयर किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के मामले में यह फोन 8 5G बैंड्स, ब्लूटूथ वर्जन 5.3, WiFi 6 और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स सेटअप के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पानी के छींटों और धूल से बचाने के लिए IP54 रेटिंग भी मिल सकती है।

Vivo T3 की अनुमानित कीमत

Vivo T3 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएन्ट की कीमत 20,999 रुपए रखे जाने की उम्मीद है। हालांकि, ध्यान दें कि यह केवल लीक हुई कीमत है और सटीक आधिकारिक कीमत और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए आपको 21 मार्च के लॉन्च का इंतज़ार करना होगा।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo