Vivo T3 5G के इंडिया लॉन्च की जानकारी आई सामने, फोन में हो सकते है ये खास फीचर और स्पेक्स

Vivo T3 5G के इंडिया लॉन्च की जानकारी आई सामने, फोन में हो सकते है ये खास फीचर और स्पेक्स
HIGHLIGHTS

Vivo ने आधिकारिक टीजर जारी करके Vivo T3 5G के लॉन्च की ओर इशारा किया है।

हालांकि इस टीजर के माध्यम से फोन की लॉन्च डेट के बारे में और न ही स्पेक्स के बारे में कोई जानकारी मिलती है।

हालांकि, इतना जरूर है कि Vivo T3 5G स्मार्टफोन को Flipkart पर बेचा जाएगा।

Vivo भारत में अपने नए फोन को Vivo T3 5G के तौर पर लॉन्च कर सकता है। इस फोन को लेकर कंपनी की ओर से एक आधिकारिक टीजर सामने आया है। इसमें Vivo T3 5G के लॉन्च का हिंट मिलता है। यह जानकारी कंपनी ने X (twitter) के माध्यम से दी है। इस टीजर से सामने आ रहा है कि Vivo की ओर से भारत में Vivo T3 5G को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इस टीजर से फोन की लॉन्च डेट और इसके स्पेक्स या फीचर की जानकारी नहीं मिलती है।

इस टीजर के माध्यम से मात्र और मात्र यह जानकारी मिलरी है कि फोन को Exclusive तौर पर Flipkart पर बेचा जाने वाला है। इसका मतलब है कि लॉन्च के बाद फोन को Flipkart से ही खरीदा जाने वाला है।

अभी हाल ही में एक जाने माने टिप्स्टर की ओर से Vivo T3 5G के स्पेक्स और इसकी लॉन्च टाइमलाइन के बारे में कुछ जानकारी दी गई थी। इसके अनुसार फोन को मार्च, 2024 के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है।


इसके अलावा इसी के अनुसार, Vivo T3 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर होने वाला है। इसके अलावा Vivo T3 5G स्मार्टफोन में एक 120Hz AMOLED डिस्प्ले होने के भी संकेत हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में Sony IMX882 प्राइमेरी कैमरा हो सकता है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लीक और टिप्स के माध्यम से ही यह जानकारी मिल रही है। इतना ही नहीं, ऐसा भी सामने आ रहा है कि Vivo T3 5G स्मार्टफोन को Android 14 पर पेश किया जा सकता है।

यहाँ आपको इस बात का बेहद ध्यान देना होगा कि Vivo T3 5G को लेकर जिन भी स्पेक्स की जानकारी सामने आई है, वह आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। यह केवल और केवल लीक और अफवाहों पर आधारित जानकारी ही है। इसी कारण अभी के लिए इस सभी जानकारी को चुटकी में नमक के समान ही माना जाना चाहिए।


हालांकि Tipster की ओर से Vivo T3 5G को लेकर जो भी जानकारी दी गई है, वह कंपनी की ओर से सामने नहीं आई है। ऐसे में आइए आपको Vivo T2 5G के स्पेक्स और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Vivo T2 5G की बात करें तो इस फोन में क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मिलता है, इसके अलावा फोन में एड्रेनो 619 GPU भी मिलता है। इसके अलावा Vivo T2 5G स्मार्टफोन में 64MP का मेन कैमरा और एक 2MP का अन्य कैमरा मिलता है। फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप है। इतना ही नहीं, इस फोन में एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।

Vivo T2 5G के अन्य स्पेक्स और फीचर्स की चर्चा करें तो इस फोन में एक 6.38-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है। फोन में 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस और 360Hz टच सैम्पलिंग रेट मिलता है। Vivo T2 5G स्मार्टफोन में एक 44W की फास्ट चार्जिंग वाली एक 4500mAh की बैटरी भी मिलती है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo