इस Website पर दिखा Vivo का अपकमिंग 5G Phone, Latest सॉफ्टवेयर और Powerful स्पेक्स के साथ लेगा एंट्री | Tech News

इस Website पर दिखा Vivo का अपकमिंग 5G Phone, Latest सॉफ्टवेयर और Powerful स्पेक्स के साथ लेगा एंट्री | Tech News
HIGHLIGHTS

Vivo T2 Pro 5G भारत में 22 सितंबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है।

Vivo T2 Pro को गीकबेंच पर V2321 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।

Vivo T2 Pro मीडियाटेक डायमेंसिटी 7200 चिपसेट के साथ आ सकता है।

Vivo T2 Pro 5G भारत में 22 सितंबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है। यह फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा और हमें इसके डिजाइन का संकेत भी मिल चुका है। अब, हाल ही में इसे गीकबेंच वेबसाइट पर देखा गया है जिससे न केवल इसके परफॉरमेंस स्कोर पता चले हैं, बल्कि कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आए हैं। तो आइए उन्हें देखते हैं।

Vivo T2 Pro 5G Geekbench Details 

Vivo T2 Pro को गीकबेंच पर V2321 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इस हैंडसेट ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1161 स्कोर और मल्टी-कोर परफॉरमेंस में 2625 स्कोर हासिल किए। स्कोर्स के अलावा हमें पता चला कि यह डिवाइस एंड्रॉइड 13 पर काम करता है। लिस्टिंग में प्रोसेसर की डिटेल्स से ऐसा लग रहा है कि यह एक मीडियाटेक डायमेंसिटी 7200 चिपसेटी है जिसे 8GB रैम का साथ दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Moto Edge 40 Neo की भारत में इस दिन है Launching, 50MP Awesome कैमरा बना देगा दीवाना | Tech News

Vivo T2 Pro 5G

Vivo T2 Pro 5G Specifications (Expected)

Vivo T2 Pro मीडियाटेक डायमेंसिटी 7200 चिपसेट के साथ आ सकता है जिसे 6 कोर 2GHz क्लॉक स्पीड पर चलते हैं और 2 कोर 2.80GHz क्लॉक स्पीड पर चलते हैं। सुनने में यह भी आया है कि इस हैंडसेट ने AnTuTu बेंचमार्क में 6,00,000 स्कोर हासिल किए हैं। वीवो इस फोन को 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ ला सकता है। 

हालांकि, रेगुलर Vivo T2 स्मार्टफोन 90Hz डिस्प्ले पैनल के साथ आता है, लेकिन Pro मॉडल 120Hz स्क्रीन के साथ आने की उम्मीद है। इसकी स्क्रीन के बीच में पंच-होल दिया गया है। माना जा रहा है कि इस फोन में OIS सपोर्ट के साथ 64MP मेन कैमरा मिलेगा। 

यह भी पढ़ें: Upcoming Smartphones: अगले हफ्ते Entry लेंगे ये ताबड़तोड़ Smartphones, देखें लिस्ट | Tech News

Vivo T2 Pro की फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट और X पर आधिकारिक टीजर्स से हमें इस डिवाइस का डिजाइन पता चल गया है। इसे गोल्ड कलर में टीज़ किया गया है जिसमें थोड़ी कर्व्ड डिस्प्ले और बैक पर मैट फिनिश है। पीछे की तरफ एक स्क्वायर आइलैंड में दो बड़े कैमरा रिंग्स दिए गए हैं। लॉन्च के बाद हमें इसके और कलर ऑप्शंस भी देखने को मिल सकते हैं। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo