CES 2023: Motorola ThinkPhone नहीं खरीद सकेंगे यूजर्स! क्या है कारण?

CES 2023: Motorola ThinkPhone नहीं खरीद सकेंगे यूजर्स! क्या है कारण?
HIGHLIGHTS

मोटोरोला ने अपना नया B2B प्रॉडक्ट ThinkPhone रिवील किया है।

Motorola ThinkPhone को Lenovo ThinkPad की तरह डिजाइन किया गया है।

यह स्मार्टफोन इसी साल जनवरी में लॉन्च होने वाला है।

मोटोरोला ने एक नया स्मार्टफोन पेश किया है जिसे ThinkPhone के नाम से जाना जाता है और हालांकि, यह कंपनी की सबसे बढ़िया पेशकशों में से एक है, लेकिन फिर भी शायद ग्राहक इसे लॉन्च होने के बावजूद भी खरीदने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। Motorola ThinkPhone एक B2B प्रॉडक्ट होने वाला है। यह स्मार्टफोन सिर्फ ThinkPad की तरह दिखता ही नहीं है बल्कि, मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट (MDM) सॉफ्टवेयर के साथ भी आता है जिसकी मदद से लोग इस स्मार्टफोन को ठीक उसी तरह उपयोग कर सकते हैं जैसे कि ThinkPad को उपयोग करेंगे। 

 Moto ThinkPhone

यह भी पढ़ें: OPPO Reno 10 सीरीज के भारतीय लॉन्च की जानकारी आई सामने

Motorola ThinkPhone स्पेसिफिकेशंस

ThinkPhone एंड्रॉइड 13 पर चलता है और तीन साल के अपडेट्स और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा करता है। यह 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आने वाले क्वालकॉम स्नैप्ड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें एक 6.6-इंच AMOLED स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में एक 5,000 mAh बैटरी के साथ 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। फोन में OIS सपोर्ट के साथ एक 50MP कैमरा, 13MP वाइड-एंगल लेंस और एक डेप्थ सेंसर शामिल है। इसमें एक 32MP सेल्फी कैमरा भी दिया है। 

Motorola

यह भी पढ़ें: POCO X5 Pro के भारतीय लॉन्च से जुड़ी जानकारी आई सामने

Motorola ThinkPhone लॉन्च डेट 

Motorola ThinkPhone जनवरी, 2023 में लैटिन अमेरिका, USA, यूरोप, एशिया के कुछ हिस्सों और मध्य पूर्व में लॉन्च होगा। 

 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo