Upcoming Smartphones: अगले हफ्ते Entry लेंगे ये ताबड़तोड़ Smartphones, देखें लिस्ट | Tech News

Upcoming Smartphones: अगले हफ्ते Entry लेंगे ये ताबड़तोड़ Smartphones, देखें लिस्ट | Tech News
HIGHLIGHTS

Honor Purse V को 19 सितंबर को चीन में पेश किया जाएगा और खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Motorola Edge 40 Neo भारत में 21 सितंबर को लॉन्च होगा। यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है जो मीडियाटेक डायमेंसिटी 7030 चिपसेट से लैस होगा।

Vivo T2 Pro 5G भारत में 22 सितंबर को लॉन्च होने वाला है। टीजर्स और लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन iQOO Z7 Pro का रीब्रांडेड होगा।

हाल ही में कई स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं। इसके बावजूद भी अगले हफ्ते हम और भी हैंडसेट्स के लॉन्च देखने वाले हैं। 5 ब्रांड्स ने आने वाले कुछ दिनों में अपने लॉन्च इवेंट्स होने की पुष्टि की है। ये कंपनियां Honor, Motorola, Redmi, Vivo और Tecno हैं। इनमें से दो कंपनियां बाजार में फोल्डेबल फोन्स लेकर आने वाली हैं,जबकि एक कंपनी की ग्लोबली पॉप्युलर मिड-रेंज सीरीज की नई जनरेशन के मॉडल्स से पर्दा उठेगा। 

इनमें से दो स्मार्टफोन्स चीन में लॉन्च होंगे, जबकि एक को सिंगरपुर और बाकी दो को भारत में पेश किया जाएगा। आइए अब जो हैंडसेट्स लॉन्च होने वाले हैं उन पर एक नजर डालते हैं। 

यह भी पढ़ें: iPhone 12 पर ताला! इस Country ने iPhone 12 पर लगाया Banned, वजह जानकर खुली की खुली रह जाएंगी आपकी आँखें | High Tech

Upcoming Smartphones Next Week

1. Honor Purse V

Honor Purse V  को इस महीने की शुरुआत में IFA 2023 में एक कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन के तौर पर प्रदर्शित किया गया था। लेकिन हाल ही में ब्रांड ने पुष्टि की है कि इस डिवाइस को 19 सितंबर को चीन में पेश किया जाएगा और खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Honor का यह डिवाइस Huawei Mate Xs series की तरह एक फोल्डेबल स्मार्टफोन है। हालांकि, इसे एक प्रोडक्टिविटी मशीन से ज्यादा एक फैशन एक्सेसरी की तरह डिजाइन किया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC से लैस हो सकता है। 

2. Motorola Edge 40 Neo

Moto Edge 40 Neo

Motorola Edge 40 Neo भारत में 21 सितंबर को लॉन्च होगा। यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है जो मीडियाटेक डायमेंसिटी 7030 चिपसेट से लैस होगा। इसके अलावा यह फोन 5000mAh बैटरी के साथ आ सकता है जो 68W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह फोन 6.55-इंच FHD+ 144Hz कर्व्ड OLED डिस्प्ले, 50MP ड्यूल कैमरा सिस्टम, 32MP सेल्फ़ी कैमरा, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और IP68 रेटिंग के साथ आएगा। 

यह भी पढ़ें: Moto Edge 40 Neo की भारत में इस दिन है Launching, 50MP Awesome कैमरा बना देगा दीवाना | Tech News

3. Redmi Note 13 Series

Redmi Note 13 Series चीन में 21 सितंबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है। टीज़र और लीक्स के अनुसार इस लाइनअप में तीन मॉडल्स Note 13, Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ शामिल होंगे। ये तीनों फोन्स बदले हुए डिजाइन और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आएंगे। प्रो वेरिएंट्स में 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। प्रो+ मॉडल की स्क्रीन कर्व्ड होगी और यह डायमेंसिटी 7200-अल्ट्रा चिप से लैस हो सकता है। 

4. Vivo T2 Pro 5G

Vivo T2 Pro 5G

Vivo T2 Pro 5G भारत में 22 सितंबर को लॉन्च होने वाला है। टीजर्स और लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन iQOO Z7 Pro का रीब्रांडेड होगा। बता दें कि iQOO का यह फोन पहले ही Vivo S17e का रीब्रांडेड है। यह हैंडसेट पतले और हल्के डिजाइन, 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक डायमेंसिटी 7200 चिपसेट और 66W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। 

यह भी पढ़ें: Bharat के बाजार में धमाल मचाएगा Vivo T2 Pro 5G Smartphone, 4600mAh की मिलेगी बैटरी | High Tech

5. Tecno Phantom V Flip

Tecno Phantom V Flip

Tecno Phantom V Flip का लॉन्च सिंगापुर में 22 सितंबर के लिए तय किया गया है। यह प्रोडक्ट Teno का पहला क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसमें एक रिंग कैमरा मॉड्यूल में सरक्युलर कवर स्क्रीन दी जाएगी इसके डिजाइन को सबसे खास बनाएगी। लीक्स के अनुसार इस डिवाइस में 6.75-इंच 144Hz मेन डिस्प्ले, 1.39-इंच सेकंडरी स्क्रीन, मीडियाटेक डायमेंसिटी 8050 चिपसेटी, 64MP मेन कैमरा और 45W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo