Upcoming Phones September 2023: Samsung, Vivo, Google अगले महीने ला रहे ये चमचमाते फोन्स, देखें लिस्ट | Tech News

Upcoming Phones September 2023: Samsung, Vivo, Google अगले महीने ला रहे ये चमचमाते फोन्स, देखें लिस्ट | Tech News
HIGHLIGHTS

तीन ब्रांड्स अपने Upcoming Phones को अक्टूबर के पहले हफ्ते में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

Vivo V29 Series को भारत में 4 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

Google Pixel 8 Series को 4 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा।

सितंबर अब लगभग खत्म होने को आया है जिसमें स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं। हालांकि, अगले महीने भी स्मार्टफोन रिलीज़ जारी रहेंगे। तीन ब्रांड्स अपने Upcoming Phones को अक्टूबर के पहले हफ्ते में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इनमें से दो ने इवेंट्स की आधिकारिक तारीख की पुष्टि कर दी है, जबकि एक की सटीक लॉन्च डेट अब भी स्पष्ट नहीं है। 

जिन कंपनियों ने इवेंट्स की प्लानिंग कर ली है वो Vivo और Google हैं। Vivo अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाला है जबकि Google अपने अगले फ्लैगशिप फोन्स को पेश करेगा। वहीं दूसरी ओर जो ब्रांड अफवाह में है वह Samsung है जो एक फ्लैगशिप किलर की घोषणा करने वाला है। आइए एक-एक करके इन डिवाइसेज़ की डिटेल्स जानते हैं। 

यह भी पढ़ें: Vivo T2 Pro 5G First Sale: कुछ ही घंटों में शुरू होगी Vivo के नए नवेले फोन की सेल, मिलेगा इतने हजार का Discount

Upcoming Phones Next Week 

Vivo V29 Series

Vivo V29 Series भारत में 4 अक्टूबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसके लॉन्च को दोपहर 12 बजे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस इवेंट के दौरान दो स्मार्टफोन्स Vivo V29 और V29 Pro को पेश किया जाएगा। ये दोनों फोन्स में 50MP सेल्फ़ी कैमरा और पीछे की तरफ रिंग LED फ्लैश (Aura Light) मिलेगा। 

Pro मॉडल में OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर और पोर्ट्रेट्स के लिए 2x टेलीफ़ोटो लेंस के वाला 12MP Sony IMX633 सेंसर दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन 4600mAh बैटरी के साथ आएगा जो 80W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

Google Pixel 8 Series (Upcoming Phones)

Google Pixel 8 Series को 4 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा। इसे New York के एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा जो 10 AM ET शुरू होगा और यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस लाइनअप में दो मॉडल्स Pixel 8 और और Pixel 8 Pro शामिल होंगे। दोनों फोन्स Tensor G3 चिप से लैस होंगे और इन्हें 7 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे। 

यह भी पढ़ें: 4000 रुपये के चकाचक डिस्काउंट पर मिल रहा Moto G32, नई कीमत देखकर खरीदने दौड़ जाएंगे | Tech News

इसका Pro वेरिएंट बेहतर कैमरे ऑफर करेगा, जैसे इसमें 48MP अल्ट्रावाइड यूनिट और 48MP 5x पेरिस्कोप ज़ूम यूनिट शामिल होगा। साथ ही इसमें LTPO OLED डिस्प्ले भी दी जाएगी जो 1-120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। 

Samsung Galaxy S23 FE

कहा जा रहा है कि Samsung अपने Galaxy S23 FE स्मार्टफोन को 4 अक्टूबर को पेश करेगा। यह हैंडसेट Galaxy S21 FE का उत्तराधिकारी और अब तक का तीसरा Galaxy S FE मॉडल होगा। अपकमिंग डिवाइस अलग-अलग बाजारों के आधार पर Exynos 2200 और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है। इसके फ्रन्ट पर 6.4-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जिसके चारों तरफ मोटे बेजल्स दिए जा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Poco M6 Pro 5G VS itel P55 5G: दो Latest 5G Smartphones के बीच घमासान Battle, कौन है Winner | Tech News

यह फोन 50MP (वाइड) + 12MP (3x टेलीफ़ोटो) + 8MP (अल्ट्रावाइड) ट्रिपल कैमरा सेटअप और 10MP सेल्फ़ी कैमरा के साथ आने की उम्मीद है। इसे 4500mAh बैटरी का सपोर्ट दिया जा सकता है जो 25W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग ऑफर कर सकती है।

Digit Hindi को WhatsApp Channels पर फॉलो करें और अपने फोन पर पाएँ टेक्नॉलॉजी जगत से जुड़ा हर अपडेट और लेटेस्ट खबरें! फॉलो करने के लिए क्लिक करें!

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo