Amazon Great Indian Festival Sale में हद से ज्यादा सस्ते मिलेंगे ये 5 Top Premium Smartphones | Tech News

Amazon Great Indian Festival Sale में हद से ज्यादा सस्ते मिलेंगे ये 5 Top Premium Smartphones | Tech News
HIGHLIGHTS

Amazon India पर जल्द ही Amazon Great Indian Festival Sale 2023 शुरू होने वाली है।

Amazon की यह सेल 8 October 2023 को शुरू होने वाली है।

Prime Members के लिए यह सेल 7 October की आधी रात को ही शुरू हो जाने वाली है।

Amazon India पर Great Indian Festival Sale 2023 बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है। यह सेल सभी ग्राहकों के लिए 8, October 2023 को शुरू होगी, हालांकि अगर आप Prime Member हैं तो यह सेल आपके लिए 7, October 2023 की आधी रात को ही शुरू हो जाने वाली है। अब ऐसे में अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर धमाका डील्स का इंतज़ार कर रहे थे, और महंगे फोन्स को सस्ते में खरीदने पर विचार कर रहे थे तो यह सेल आपके लिए एक बढ़िया मौका है।

हालांकि Amazon India की ओर से इन स्मार्टफोन के डिस्काउंट प्राइस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि कंपनी ने कुछ हिंट जरूर दिए हैं। इसके अलावा आपको यह भी बता देते हैं कि Amazon India की ओर से SBI Debit और Credit Card पर मिलने वाले ऑफर की भी घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: 22 हजार mAh की बैटरी के साथ आता है ये तोडू फोन, मजबूती ऐसी जो हथोड़े से भी न टूटे | Tech News

अगर आप iPhones को पसंद करते हैं तो इस लिस्ट में iPhone 13 को शामिल किया गया है। इस स्मार्टफोन पर आपको अभी तक की सबसे बेहतरीन डील मिलने वाली है। आइए जानते है कि आखिर कौन कौन से फोन्स पर आपको धमाका डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy S23 5G

Samsung Galaxy S23
Samsung Galaxy S23

Samsung ने इस साल की शुरुआत में अपने Samsung Galaxy S23 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 120Hz Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलती है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर भी मिलता है। फोन में एक 50MP का Samsung S5KGN3 प्राइमेरी कैमरा मिलता है। यह कैमरा OIS और डुअल-पिक्सेल के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 10MP का टेलीफोटो लेंस भी मिलता है। इतना ही नहीं, फोन में एक 12MP का Sony IMX564 सेन्सर मिलता है।

Phone को इस समय Amazon India से 74999 रुपये में खरीदा जा सकता है। खरीदने के लिए क्लिक करें!

Apple iPhone 13

Apple iPhone 13
Apple iPhone 13

Apple iPhone 13 में एक 6.1-इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले मिलती है। फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में एक 12MP का वाइड ऐंगल और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। फोन में A15 Bionic प्रोसेसर भी है।

हालांकि इस समय फोन Amazon India पर खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं है। यहाँ क्लिक करके देखें!

Motorola Razr 40 Ultra

Motorola Razr 40 Ultra
Motorola Razr 40 Ultra

Motorola Razr 40 Ultra स्मार्टफोन एक Foldable Phone है। इस फोन में एक 12MP का कैमरा और एक 32MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है। इस फोन में गोरिला ग्लास विस्टस भी मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 3800mAh की बैटरी मिलती है।

इस समय फोन को Amazon India पर 89,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। खरीदने के लिए क्लिक करें!

OnePlus 11 5G

OnePlus 11 5G स्मार्टफोन की बात करें तो इस फोन को आप 50MP के प्राइमेरी कैमरा के साथ खरीद सकते हैं। फोन में एक 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। इतना ही नहीं, फोन में एक 32MP का टेलीफोटो लेंस भी मिलता है। फोन के फ्रन्ट पर एक 16MP का कैमरा है। इस फोन में एक 6.7-इंच की डिस्प्ले मिलती है। फोन में एक 5000mAh की बैटरी मिलती है जो 100W की SUPERVOOC चार्जिंग से लैस है।

यह भी पढ़ें: Amazon Great Indian Festival Sale की ऑफिशियल डेट का खुलासा, इस दिन होगी Discount की बारिश! Tech News

OnePlus 11 5G स्मार्टफोन को इस समय Amazon India पर 56999 रुपये में खरीदा जा सकता है। क्लिक करके खरीदें!

iQOO Neo 7 Pro 5G

iQOO Neo 7 Pro 5G स्मार्टफोन में एक 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, यह FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आती है। फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा मिलता है, फोन में एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी है। फोन में एक 2MP का मैक्रो लेंस भी है। इस फोन में आपको अलग से एक गेमिंग चिप भी मिलती है।

इस समय स्मार्टफोन को Amazon India से 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यहाँ क्लिक करके खरीदें!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo