Samsung Galaxy Z Flip 5 में मिलेंगे कई नए फीचर, कवर स्क्रीन पर होंगे इतने सारे विजेट्स

Samsung Galaxy Z Flip 5 में मिलेंगे कई नए फीचर, कवर स्क्रीन पर होंगे इतने सारे विजेट्स
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy Z Flip 5 में पिछली जनरेशन के मुकाबले बड़ी कवर डिस्प्ले दी जाएगी

लीक्स के जरिए डिवाइस की कवर स्क्रीन पर काफी सारे विजेट्स होने का सुझाव मिला है

बड़ी कवर डिस्प्ले को देखते हुए संभावना है कि कवर डिस्प्ले पर ही अलग-अलग ऐप्स पर काम किया जा सकेगा

Samsung Galaxy Z Flip 5 को लेकर काफी समय से अफवाहें आ रही हैं। लीक्स के जरिए फोन में किए जाने वाले काफी बड़े सुधारों और ज्यादा बड़ी कवर डिस्प्ले का खुलासा हुआ है। इससे पहले कवर डिस्प्ले के साइज़ के अलावा कवर के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली थी। लेकिन नए लीक्स में डिस्प्ले के बारे में काफी कुछ नया जानने को मिला है। तो चलिए इन पर एक नजर डालते हैं। 

Samsung Galaxy Z Flip 5 की कवर डिस्प्ले के नए लीक्स 

लीक्स और टिप्स के अनुसार Galaxy Z Flip 5 में कई नए फीचर और विजेट्स होंगे। इसकी पिछली जनरेशन Galaxy Z Flip 4 की कवर डिस्प्ले पर भी विजेट्स थे लेकिन वह काफी कम थे क्योंकि इसकी डिस्प्ले का साइज़ थोड़ा छोटा था जिससे फंक्शनैलिटीज़ में भी परेशानियाँ आती थीं। 

Samsung Galaxy Z Flip 5

Samsung Galaxy Z Flip 5 को अब अधिक बड़ी कवर डिस्प्ले दी जाएगी जिसमें और अधिक विजेट्स होंगे और साथ ही फंक्शनैलिटीज़ भी और अधिक होने की उम्मीद है। लीक्स और टिप्स से यह भी सुझाव मिला है कि Galaxy Z Flip 5 की कवर डिस्प्ले पर ही अलग-अलग ऐप्स पर काम किया जा सकेगा। 

इसके अलावा पुराने लीक्स से डिवाइस के सॉफ्टवेयर, बैटरी और कैमरा के बारे में भी कुछ जानकारी मिली है। अब यह फोल्डेबल फोन बहुत जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है जिसके बाद हमें इसके बारे में सभी आधिकारिक डिटेल्स मिल जाएंगी। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo