Samsung Galaxy S25 बनाम Galaxy S24: देखें लॉन्च डेट, फीचर और कीमत की विस्तृत डिटेल्स

Updated on 20-Sep-2024

Apple के बाद, Samsung अपनी आगामी Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। सैमसंग की नई स्मार्टफोन सीरीज, Samsung Galaxy S24 सीरीज की जगह लेने वाली है, ऐसा भी कह सकते हैं कि पुरानी पीढ़ी में ही कंपनी एक नई सीरीज को जोड़ रही है। Samsung Galaxy S24 की बात करें तो कंपनी ने इस सीरीज को इस साल जनवरी में पेश किया था। अब जब यह Samsung का प्रमुख स्मार्टफोन है, हम इससे काफी उम्मीदें कर रहे हैं, यहाँ मैं Samsung Galaxy S25 की चर्चा कर रहा हूँ।

हाल फिलहाल के लीक और अफवाहें यह संकेत देती हैं कि Samsung अपने इस नए फोन क साथ बहुत कुछ नया ला सकता है। लॉन्च से पहले, हमेशा की तरह, अफवाहें और लीक सामने आ रहे हैं, जो फोन को लेकर काफी कुछ जानकारी दे रहे हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

  • आइए अब देखते हैं कि Samsung Galaxy S25 में Samsung Galaxy S24 की तुलना में कौन से और क्या अपग्रेड हो सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 बनाम Samsung Galaxy S24: संभावित स्पेसिफिकेशन और तुलना

डिजाइन की बात करें तो, Galaxy S25 में Galaxy S24 की तुलना में अधिक गोल फ्रेम हो सकता है। इसमें 6.86 इंच की डिस्प्ले हो सकती है, जो शायद 6.9 इंच तक भी जा सकती है, और इसमें बेहद पतले बेज़ल और हल्का टाइटेनियम फ्रेम भी देखा जा सकता है।

हार्डवेयर आदि को देखते हैं, ऐसा कहा जा सकता है कि Galaxy S25 में Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट हो सकता है, जो वर्तमान Snapdragon 8 Gen 3 चिप का सबसे नया अपग्रेड होने वाला है। अगर लीक और अफवाहों पर विश्वास कर लें तो हमें कैमरा में ज्यादा बड़े अपग्रेड नहीं देखने को मिल सकते। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 10MP का टेलीफोटो और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है।

बैटरी पर नजर डालते हैं तो ऐसा हो सकता है कि इसमें भी कुछ बदलाव न किये जाएँ। नए फोन में एक 4,000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है, जिसमें 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा होने की पूरी उम्मीद है।

Samsung Galaxy S25 सीरीज कब लॉन्च होगी?

अगर हम Samsung के लॉन्च टाइमलाइन को देखें, तो पिछले साल Samsung Galaxy S24 सीरीज जनवरी के मध्य में आई थी। तो इस साल भी हमें Galaxy S25 सीरीज 2025 की शुरुआत में लॉन्च होता नजर आ सकता है, हालांकि अभी तक इसे लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसी कारण अभी इस फोन के लॉन्च की जानकारी को लेकर इंतज़ार करना ही सही रहने वाला है। इसके अलावा आपको जानकारी देते हैं कि Samsung Galaxy S25 के प्राइस को लेकर भी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि, ऐसा हो सकता है कि आने वाले समय में इसे लेकर कुछ डिटेल्स मिल जाएँ।

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :