Samsung Galaxy S25 में जोड़ा जा सकता है ये नया मॉडल, इंटरनेट पर लीक हुई कीमत, देखें जेब पर कितना पड़ेगा बोझ
![Samsung Galaxy S25 में जोड़ा जा सकता है ये नया मॉडल, इंटरनेट पर लीक हुई कीमत, देखें जेब पर कितना पड़ेगा बोझ Samsung Galaxy S25 में जोड़ा जा सकता है ये नया मॉडल, इंटरनेट पर लीक हुई कीमत, देखें जेब पर कितना पड़ेगा बोझ](https://static.digit.in/Samsung-Galaxy-S25-series-7.png)
Samsung Galaxy S25 के नए मॉडल को लेकर इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई है।
ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन में 128GB स्टॉरिज मॉडल को भी जोड़ा जाने वाला है।
इसका प्राइस इंटरनेट पर लीक हो चुका है। आइए जानते हैं सबकुछ।
Samsung Galaxy S25 सीरीज को अभी हाल ही में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में Samsung Galaxy S25, Galaxy S25 Plus और Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं। हालांकि, कंपनी ने अपने Samsung Galaxy S25 Edge को लेकर भी टीज किया था। हालांकि, कंपनी ने Galaxy S25 को केवल दो ही मॉडल में पेश किया था। इस फोन में 12GB रैम के साथ 256GB स्टॉरिज और 12GB रैम के साथ 512GB स्टॉरिज मिलती है। हालांकि, इंटरनेट पर अब नई खबर चल रही है, जो कहती है कि Samsung Galaxy S25 को एक नए मॉडल में भी लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि Samsung के इस फोन को 12GB रैम और 128GB स्टॉरिज में लाया जा सकता है।
Samsung के रुमर्ड फोन का प्राइस हुआ लीक
Samsung के इस फोन को लेकर इंटरनेट पर जानकारी मिल रही है। इस फोन को लेकर एक डॉक्यूमेंट इंटरनेट पर चल रहा है, जिसमें फोन को 12GB रैम और 128GB स्टॉरिज में देखा जा सकता है। इस फोन का प्राइस भी यहाँ बताया गया है। फोन को 74,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। अगर अन्य दो मॉडल की बात करें तो यह 80,999 रुपये और 92,999 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च हुए थे।
यह भी पढ़ें: BSNL ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, बंद कर रहा 3 सस्ते प्लान, Jio-Airtel खुशी से झूम उठे
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Samsung Galaxy S25 के 256GB और 512GB स्टॉरिज मॉडल को आप इस समय इंडिया में प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। सेल की तारीख की बात करें तो यह 3 फरवरी के आसपास है। हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर नए मॉडल को कब तक सेल के लिए लाया जा सकता है। इसके अलावा आधिकारिक तौर पर यह भी सामने नहीं आया है कि यह मॉडल लॉन्च कब होने वाला है।
Samsung Galaxy S25 के स्पेक्स और फीचर
Samsung Galaxy S25 स्मार्टफोन में एक 6.2-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है। फोन में आपको इस डिस्प्ले पर FHD+ रेजोल्यूशन दी जा रही है। इसके अलावा यह 120Hz रिफ्रेश रेट से भी लैस है। इस फोन में एक अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिन्ट सेन्सर मिलता है। इसके साथ साथ Samsung के इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में एक 4000mAh की बैटरी भी है जो 25W की वायर और 15W की वायरलेस चार्जिंग से लैस है।
सैमसंग के इस फोन में OneUI 7 का सपोर्ट और एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा कंपनी की ओर से इस फोन में 7 साल का एंड्रॉयड और सिक्युरिटी पैच मिलने वाला है। फोन में एक 12MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है। इसके अलावा इस फोन में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा OIS के साथ और एक 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। फोन में एक 10MP का Telephoto Lens भी मिलता है। इस फोन में आपको IP68 रेटिंग भी मिलती है।
Samsung Galaxy S25 में आपको Navy, IceBlue, Silver Shadow और Mint कलर मिलने वाले हैं। इसके अलावा फोन को कुछ एक्सक्लूसिव कलर जैसे Blueblack, Coral Red और Pinkgold कलर में भी खरीदा जा सकता है। आप फोन को सैमसंग की आधिकारिक इंडिया वेबसाईट से इन कलर में खरीद सकेंगे।
Ashwani Kumar
अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 9 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile