Samsung Galaxy S24 FE को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, जल्द हो सकता है लॉन्च, देखें डिटेल्स

Samsung Galaxy S24 FE को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, जल्द हो सकता है लॉन्च, देखें डिटेल्स
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy S24 FE स्मार्टफोन में एक 6.65-इंच की डिस्प्ले हो सकती है।

इस फोन में Exynos 2400 प्रोसेसर होने के आसार नजर आ रहे हैं।

ऐसा भी कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy S24 FE में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है।

Samsung के लेटेस्ट फोन को लेकर इंटरनेट पर जानकारी जा सिलसिला चल पड़ा है। ऐसा माना जा रहा है कि Samsung के आगामी फोन Samsung Galaxy S24 FE को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को लेकर इंटरनेट पर काफी कुछ सामने आ रहा है। इसके स्पेक्स और फीचर्स आदि के बारे में भी जानकारी आ रही है। आइए जानते है कि फोन को लेकर क्या सामने आया है।

असल में Samsung France के Support Page की बात करें तो आपको बता देते है कि इस लिस्टिंग पर फोन को मॉडल नंबर SM-S721B के तौर पर देखा जा सकता है। यहाँ इस लिस्टिंग में आने यह भी हिंट मिल रहा है कि फोन को जल्द ही लॉन्च भी किया जा सकता है। Model Number SM-S721B को पहले भी गीकबेन्च पर देखा जा चुका है, इसकी चर्चा भी इंटरनेट पर काफी हुई थी। हालांकि, खराब बात यह है कि इस सपोर्ट पेज से फोन के स्पेक्स को लेकर कोई जानकारी नहीं मिलती है।

  • आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि Samsung Galaxy S24 FE स्मार्टफोन Samsung Galaxy S Series का ही एक निचला मॉडल होने वाला है।

Samsung Galaxy S24 FE के संभावित स्पेक्स और फीचर

Samsung Galaxy S24 FE को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन में एक 6.65-इंच की डिस्प्ले मिलने वाली है। इसके अलावा फोन में Samsung का ही Exynos 2400 प्रोसेसर मिलता है।, फोन में 8GB रैम सपोर्ट भी मिलने वाली है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस फोन को कुछ चुनिंदा बाजारों में भी पेश किया जा सकता है। इस फोन को इंडिया और यूरोप में लॉन्च होने की संभावना है। फोन में 128GB और 256GB स्टॉरिज मिल सकती है।

  • Samsung Galaxy S24 FE स्मार्टफोन में एक ट्रिपल कैमरा को जगह दी जा सकती है।
  • फोन में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा इस फोन को अलग अलग 5 कलर में पेश किया जा सकता है।
  • यह फोन ब्लैक, ग्रे, लाइट ब्लू, लाइट ग्रीन और येलो कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध हो सकता है।
  • इसके अलावा इस फोन में एक 4500mAh की बैटरी होने की भी संभावना है।

अभी तक फोन का आधिकारिक लॉन्च कअब होने वाला है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, आधिकारिक लॉन्च डेट भी सामने नहीं आई है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन को October महीने में पेश किया जा सकता है। अभी के लिए यही स्पेक्स Samsung Galaxy S24 FE को लेकर इंटरनेट पर सामने आए थे, अब देखना होगा कि आखिर इसके लॉन्च से पहले इसे लेकर और जानकारी आती है या नहीं।

Samsung Galaxy S23 FE के स्पेक्स और फीचर

Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन में एक 6.4-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है जो HDR10+ के सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर और Exynos 2200 प्रोसेसर मिलता है। यह अलग अलग देश में अलग अलग प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। इस फोन में 8GB की रैम और 256GB तक की बैटरी से लैस है। इस फोन में एक 4500mAh की बैटरी 25W की फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo