हजारों रुपए गिर गई Samsung के इस प्रीमियम 5G फोन की कीमत, अब इतने सस्ते में बनाएं अपना

हजारों रुपए गिर गई Samsung के इस प्रीमियम 5G फोन की कीमत, अब इतने सस्ते में बनाएं अपना
HIGHLIGHTS

सैमसंग अपना गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इस लॉन्च इवेंट से पहले ही Samsung Galaxy S23 Ultra की कीमत में अमेज़न पर भारी गिरावट आ गई है।

आइए आपको इस डिस्काउंट के बारे में और अधिक विस्तार से बताते हैं।

सैमसंग अपना गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जहां यह अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोल्ड, संभावित तौर पर गैलेक्सी रिंग और कुछ अन्य चीजें लॉन्च करेगा। यह लॉन्च इवेंट 10 जुलाई को यानि कल होने वाला है और उससे पहले ही Samsung Galaxy S23 Ultra की कीमत में अमेज़न पर भारी गिरावट आ गई है। अगर आप एक नया फ्लैगशिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो मुझे यह कहना ही पड़ेगा कि Galaxy S23 Ultra इस प्राइस रेंज में एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। आइए आपको इस डिस्काउंट के बारे में और अधिक विस्तार से बताते हैं।

Samsung Galaxy S23 Ultra Amazon Deal

Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन 2023 के सबसे पॉवरफुल और प्रीमियम फोन्स में से एक है। यह पिछले साल 1,19,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। उसके अनुसार यह वर्तमान में अमेज़न इंडिया पर सीधे 30000 रुपए के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: 16 जुलाई के लॉन्च से पहले सामने आई OnePlus Nord 4 की कीमत, इस दाम में खरीदेंगे आप?

इतना ही नहीं, इसी के साथ अगर इच्छुक ग्राहक अपना पुराना फोन एक्सचेंज करना चाहते हैं तो वे इसका भी फायदा उठा सकते हैं। अमेज़न आपको Galaxy S23 Ultra की खरीदारी के दौरान पुराने फोन के एक्सचेंज पर 25000 रुपए तक की छूट ऑफर कर रहा है। अब अगर हम गणित लगाएं तो यह एक्सचेंज डिस्काउंट इस स्मार्टफोन की कीमत को और भी बहुत सस्ता कर देगा। इसके बाद डिवाइस की कीमत मात्र 64,999 रुपए रह जाएगी।

आइए अब मैं आपको बताती हूँ कि इस कीमत में यह डिवाइस एक तगड़ा मौका क्यों है या इसमें ऐसी क्या खासियत है।

Galaxy S23 Ultra को क्यों खरीदना चाहिए?

तो यहाँ हम बात कर रहे हैं इस स्मार्टफोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की। यह फोन गैलेक्सी प्रोसेसर के लिए स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 के साथ आता है और लेटेस्ट OneUI 6.1 OS पर चलता है। कंपनी इस हैंडसेट के साथ 7 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट्स का वादा कर रही है, जिसका मतलब यह है कि आपको 2030 तक अपडेट्स मिलते रहेंगे।

Samsung Galaxy S23 Ultra

यह भी पढ़ें: Reliance Jio लाया नया ट्रैकिंग डिवाइस, अब नहीं खोएंगी कीमती चीजें, JioTag Air चुटकियों में खोजेगा हर समान 

इसके अलावा यह स्मार्टफोन 6.8-इंच डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है जो 1440 x 3088 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन ऑफर करती है। इसके अलावा यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 1750 निट्स पीक ब्राइटनेस को भी सपोर्ट करती है।

इसके बाद ऑप्टिक्स के लिए यह फोन एक 200MP का मेन कैमरा, 10MP का टेलीफ़ोटो सेंसर, 10MP पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो सेंसर और 12MP अल्ट्रावाइड लेंस ऑफर करता है। फोन के फ्रन्ट पर एक 12MP का सेल्फ़ी शूटर मिलता है। आखिर में बात करें बैटरी डिपार्टमेंट की तो यहाँ आपको 5000mAh का सेल मिलता है जो 45-वॉट फास्ट चार्जिंग, 15-वॉट वायरलेस चार्जिंग और 4.5-वॉट रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo