Samsung Galaxy S23 लॉन्च डेट हुई रिवील, देखें डिटेल्स

Updated on 23-Dec-2022
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy S23, 1 फरवरी 2023 को लॉन्च होने की संभवना है।

सैमसंग गैलैक्सी अनपैक्ड 2023 इवेंट के दौरान स्मार्टफोन का इन-पर्सन लॉन्च हो सकता है।

Samsung Galaxy S23 Ultra सबसे लंबी डिस्प्ले (6.8-इंच स्क्रीन) और एक 200MP कैमरा के साथ आ सकता है।

कई सारी रिपोर्ट्स के माध्यम से ये संकेत मिल रहे हैं कि Samsung Galaxy S23, 1 फरवरी 2023 को लॉन्च हो सकता है। इस तारीख की पुष्टि 'Ice Universe', 'OnLeaks' और 'Max Jambor' जैसे पॉप्युलर टिप्स्टर्स और लीकर्स द्वारा की गई है। टाइम जोन्स का फर्क होने के कारण कुछ देशों में फोन की लॉन्च डेट 2 फरवरी हो सकती है। 

https://twitter.com/UniverseIce/status/1605537919464341508?ref_src=twsrc%5Etfw

SAMSUNG GALAXY अनपैक्ड 2023

माना जा रहा है कि Samsung Galaxy S23 का एक इन-पर्सन लॉन्च सैमसंग गैलैक्सी अनपैक्ड 2023 के दौरान हो सकता है। इसका मतलब यह होता है कि एक ऐसा इवेंट लॉन्च किया जा सकता है जिसमें दर्शकों को स्मार्टफोन के नए ऑफर्स बताए जाएंगे। टिकेटिंग सुविधाएं एक इवेंट के माध्यम से पहले ही लाइव हो चुकी हैं और इससे ये संकेत मिल रहे हैं कि एक इवेंट San Francisco और London में हो सकता है। 

SAMSUNG GALAXY S23 स्पेसिफिकेशंस

हाल ही में Samsung Galaxy S23 के डमी ऑनलाइन रिलीज किए गए थे जो यह दिखाते हैं कि Samsung Galaxy S23 Ultra में सबसे लंबी डिस्प्ले (6.8-इंच स्क्रीन) के साथ एक 200MP कैमरा दिया जा सकता है। Samsung Galaxy S23 एक 6.1-इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है जबकि Samsung Galaxy S23 Plus में एक 6.3-इंच डिस्प्ले ऑफर की जा सकती है। 

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :