क्या Samsung Galaxy S22 FE, 1 फरवरी को होगा लॉन्च? देखें क्या होंगे फोन के फीचर्स

Updated on 26-Dec-2022
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy S22 FE एक मीडियाटेक चिप से लैस हो सकता है।

रूमर्स हैं कि स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान 1 फरवरी को लॉन्च हो सकता है।

स्मार्टफोन की कीमत $499 (लगभग ₹41,285) होने की संभावना है।

हाल ही में एक लीक के माध्यम से पता चला है कि शायद Samsung Galaxy S22 FE मौजूद है और यह एक मीडियाटेक चिप से लैस हो सकता है। एक कोरियन लीक्स्टर ने ट्वीट किया है कि Galaxy Buds 2 के साथ ही Samsung Galaxy S22 FE भी लॉन्च किया जाएगा। एक अन्य लीक्स्टर 'Dohyun Kim' ने भी इस बात की पुष्टि की और साथ ही यह भी बताया कि Samsung Galaxy S23 FE मॉडल इसके साथ नहीं आएगा।

https://twitter.com/OreXda/status/1606583448634023936?ref_src=twsrc%5Etfw

SAMSUNG GALAXY S22 FE अनुमानित लॉन्च डेट

https://twitter.com/RGcloudS/status/1606306880875216896?ref_src=twsrc%5Etfw

लीक्स्टर्स के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 1 फरवरी को आयोजित किया जाएगा और Samsung Galaxy S22 FE इसी दिन लॉन्च किया जा सकता है। अन्य टिप्स्टर RGcloudS ने बताया कि Samsung Galaxy S22 FE और Samsung Galaxy Tab S8 FE की घोषणा आधा इवेंट होने के बाद की जा सकती है। टिप्स्टर ने यह भी दावा किया कि यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy A74 के रिप्लेसमेंट के तौर पर आ सकता है। 

SAMSUNG GALAXY S22 FE अनुमानित स्पेक्स और कीमत

Samsung Galaxy S22 FE स्पेसिफिकेशंस के बारे में रूमर्स फैलने पहले से ही शुरू हो चुके हैं। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन एक Exynos 2300 चिपसेट और एक Samsung ISOCEL HM6 108-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ आ सकता है। अफवाहें यह भी आ रही हैं कि Samsung Galaxy S22 FE की कीमत $499 (लगभग ₹41,285) हो सकती है। हालांकि, इन डिटेल्स की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है इसलिए इन्हें अभी पूरी तरह से सही नहीं माना जा सकता। 

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :