Samsung का बड़ा धमाका! 48MP कैमरा और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ धमाल मचा देगा अपकमिंग 5G फोन, भारतीय लॉन्च कन्फर्म!

Samsung का बड़ा धमाका! 48MP कैमरा और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ धमाल मचा देगा अपकमिंग 5G फोन, भारतीय लॉन्च कन्फर्म!
HIGHLIGHTS

Samsung ने अपने अपकमिंग Galaxy M34 5G को सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर टीज़ किया है।

टीज़र के जरिए अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ मुख्य डिटेल्स भी सामने आई हैं।

इस डिवाइस का डिजाइन Galaxy S23 सीरीज से काफी मिलता-जुलता है।

Samsung ने अपनी M-सीरीज के नए स्मार्टफोन के भारतीय लॉन्च को सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर टीज़ किया है। इसी के साथ कंपनी ने देश में Galaxy M34 का सपोर्ट पेज भी पेश किया है। हालांकि, कंपनी ने अब तक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। 

Samsung Galaxy M34 Design 

टीज़र के जरिए अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ मुख्य डिटेल्स भी सामने आई हैं। इसमें LED फ्लैश के साथ एक ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। इस डिवाइस का डिजाइन Galaxy S23 सीरीज से काफी मिलता-जुलता है। 

यह भी पढ़ें: JioPhone 5G: महंगे से महंगे स्मार्टफोन को धूल चटाने आ रहा ये 10 हजार रुपए से भी सस्ता 5G फोन, फीचर्स भी एक से बढ़कर एक

Galaxy M34 5G

Samsung Galaxy M34 Specs 

टिप्सटर अभिषेक यादव के अनुसार स्मार्टफोन में 6.6-इंच sAMOLED FHD+ डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। डिवाइस मीडियाटेक डायमेंसिटी 1080 चिपसेट से लैस हो सकता है और एंड्रॉइड 13 OS के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन में 5000mAh बैटरी मिल सकती है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

ऑप्टिक्स की बात करें तो हैंडसेट में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 48MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 5MP मैक्रो सेंसर शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 13MP फ्रन्ट कैमरा मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें: SCAM ALERT! Pink Whatsapp मचा रहा आतंक, इस लिंक पर क्लिक किया तो होगा तगड़ा नुकसान, कैसे करें बचाव?

Samsung Galaxy M34 की भारतीय अनुमानित कीमत 

अपकमिंग Samsung Galaxy M34 का बेस वेरिएंट 25,000 रुपए के अंदर के सेगमेंट में लॉन्च होने की संभावना है। इसकी पिछली जनरेशन के फोन M33 5G को 18,999 रुपए में पेश किया गया था।

Image Source

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo