Samsung Galaxy M04 भारत में कर चुका है एंट्री, देखें फीचर्स, उपलब्धता और कीमत

Updated on 10-Dec-2022
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy M04 बहुत जल्द भारत में उपलब्ध होने वाला है।

16 दिसंबर से यह स्मार्टफोन ब्रांड की वेबसाइट और e-कॉमर्स वेबसाइट्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy M04 पाँच कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy M04 इस महीने आधिकारिक रूप से भारतीय बाज़ारों में उपलब्ध कराया जाएगा। 16 दिसंबर से यह स्मार्टफोन ब्रांड की वेबसाइट और बड़ी बड़ी e-कॉमर्स वेबसाइट्स जैसे अमेज़न पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यहाँ इस स्मार्टफोन से संबंधित सभी मुख्य डीटेल्स दी गई हैं। 

SAMSUNG GALAXY M04: स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy M04 एक एंट्री- लेवल का स्मार्टफोन है जो कि, एक 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इस डिस्प्ले में एक वॉटरड्रॉप-स्टाइल नौच के साथ एक 5MP फ्रंट कैमरा दिया है। यह स्मार्टफोन एक मीडियाटेक हीलिओ P35 प्रोसेसर पर चलता है। यह फोन आपको 8GB रैम के साथ रैम+ फीचर और 128GB इंटरनल स्टोरेज ऑफर करता है जो कि, माइक्रो-SD कार्ड के माध्यम से 1TB तक बढ़ाई जा सकती है। Samsung Galaxy M04 में आपको एक 13MP प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2MP सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। इसके अतिरिक्त, फोन में 5000 mAh बैटरी भी शामिल है। 

SAMSUNG GALAXY M04: कीमत

Samsung Galaxy M04 का 4GB + 64GB वेरिएंट अमेज़न पर ₹8,499 में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन गोल्ड, ब्लू, मिंट, ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शंस में आएगा। 

 

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :