Samsung Galaxy A56 को लेकर बड़ी जानकारी लीक, बेंचमार्क स्कोर देखकर तय करें कैसा होगा फोन

Updated on 03-Oct-2024

Samsung की ओर से Samsung Galaxy A56 को टेस्ट किया जा रहा है, हालांकि, इस खबर को लगभग दो हफ्ते का समय हो गया है, जब पहली दफा सामने आया था कि इस फोन को कंपनी की ओर से परीक्षण किया जा रहा है। अब, यह फोन गीकबेन्च डेटाबेस में सामने आया है। अब देखना होगा कि आखिर यह फोन कैसा होता है। असल में, फोन को लेकर कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी कि इस जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy A56 फोन में Exynos 1580 प्रोसेसर होने की जानकारी मिल रही थी। इस प्रोसेसर का कोडनेम Santa है। अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि यह फोन कब तक लॉन्च होने वाला है।

Samsung Galaxy A56 में होगा Exynos 1580 प्रोसेसर

जानकारी के अनुआर आपको बता देते है कि Samsung Galaxy A56 स्मार्टफोन में आपको Exynos 1580 प्रोसेसर मिलने वाला है। कंपनी इस प्रोसेसर पर काम कर रही है। इसका मतलब है कि दोनों ही डिवाइस पर कंपनी की ओर से काम किया जा रहा है, और इन दोनों को ही एक साथ बाजार में पेश किया जा सकता है। ऐसा भी जानकारी आ रही है कि Exynos 1580 की परफॉरमेंस कहीं न कहीं Snapdragon 888 से मेल खाने वाली है।

Exynos 1580 को सबसे पहले July में देखा गया था, इस समय जब यह नजर आया था तो इसे मॉडल नंबर S5E8855 के तौर पर देखा जा रहा था, इसके स्मार्टफोन्स कोर्स की बात करें तो सिंगल कोर में यह 1341 पॉइंट्स प्राप्त कर चुका है, इसके अलावा मल्टीकोर में इसे 3836 पॉइंट्स मिले हैं। अगर हम 3 साल पहले आए Snapdragon 888 की बात करें तो इसे भी गीकबेंच पर समान ही स्कोर मिले थे।

यहाँ आपको बता देते है कि Samsung Galaxy A56 का मॉडल नंबर SM-A566B है, यहाँ B का मतलब इस फोन कोक ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाने वाला है। इसके अलावा कंपनी की ओर से एक और अन्य A Series फोन पर भी काम किया जा रहा है, जिसके बारे में जानकारी आने वाले समय में इंटरनेट पर मिल जाने वाली है।

इसके अलावा Samsung Galaxy A56 को लेकर अन्य कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आगामी Galaxy A Series के फोन्स को Q1 2025 में पेश किया जा सकता है, ऐसा भी कह सकते है कि यह March, 2025 में पेश किए जा सकते हैं। अगर इस बारे में कोई भी अन्य जानकारी सामने आती है कि हम आपको उसके बारे में भी बताने वाले हैं।

साभार:

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :