11 मार्च को भारत में आ रहे Samsung के दो नए दमदार 5G फोन्स, देखें कैसे होंगे फीचर्स

11 मार्च को भारत में आ रहे Samsung के दो नए दमदार 5G फोन्स, देखें कैसे होंगे फीचर्स
HIGHLIGHTS

सैमसंग भारत में दो नए Galaxy A सीरीज के स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

कम्पनी अपने दो हैंडसेट्स Samsung Galaxy A55 5G और Galaxy A35 5G को लॉन्च करेगी।

सैमसंग की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर इसका टीज़र भी लाइव है।

सैमसंग भारत में दो नए Galaxy A सीरीज के स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि यह नई Galaxy A सीरीज को भारत में 11 मार्च 2:30 PM लॉन्च करेगी। X पर एक पोस्ट में टेक जायंट ने उन डिवाइसेज़ का खुलासा कर दिया है जिन्हें इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाने वाला है। 11 मार्च को सैमसंग अपने दो हैंडसेट्स Samsung Galaxy A55 5G और Galaxy A35 5G को लॉन्च करेगा। सैमसंग की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर इसका टीज़र भी लाइव है।

यह भी पढ़ें: Aadhaar Update: इस तारीख तक FREE में घर बैठे कर लें आधार अपडेट, वरना भरने पड़ेंगे इतने रुपए 

Samsung Galaxy A55 5G Specs (Expected)

आइए देखते हैं Galaxy A55 और Galaxy A35 हैंडसेट्स से क्या उम्मीद की जा सकती है। Gizmochina की एक रिपोर्ट सुझाव देती है कि A55 मॉडल 6.6-इंच sAMOLED डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है जो FHD+ रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। यह स्मार्टफोन संभावित तौर पर Exynos 1480 प्रोसेसर से लैस होगा जिसे दो कन्फ़िगरेशन्स – 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy A55 हैंडसेट OIS के साथ 50MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP मैक्रो लेंस ऑफर कर सकता है। फोन के फ्रन्ट पर 32MP सेल्फी शूटर दिया जा सकता है। इसके आलवा यह डिवाइस एक 5000mAh बैटरी से लैस होने की उम्मीद है जो 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

Samsung Galaxy A35 5G Specs (Expected)

अब बात करें Galaxy A35 की तो इसमें 6.5-इंच sAMOLED FHD+ डिस्प्ले मिलने की संभावना है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। यह Exynos 1380 चिप से लैस हो सकता है और फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी जा सकती है। A35 के रियर कैमरा सेटअप में 50MP OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर शामिल होने की उम्मीद है। वहीं फ्रन्ट पर इसमें 13MP सेल्फी शूटर दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: अब नहीं होंगे Cyber Fraud: स्पैम कॉल से होने वाले बैंक फ्रॉड पर लगाम लगाएगा सरकार का “चक्षु”

रंगों की बात करें तो Galaxy A35 स्मार्टफोन Lilac, Navy, Ice Blue और Lemon कलर ऑप्शन्स में आने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर, Galaxy A55 मॉडल Navy, Ice Blue, White और Purple कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध हो सकता है।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo