New Color Variant में लॉन्च हुआ Samsung का ये Amazing 5G Phone, बाकी ऑप्शंस के मुकाबले होगा इतना सस्ता | Tech News

New Color Variant में लॉन्च हुआ Samsung का ये Amazing 5G Phone, बाकी ऑप्शंस के मुकाबले होगा इतना सस्ता | Tech News
HIGHLIGHTS

सैमसंग ने Galaxy A54 5G का एक नया White कलर वेरिएंट पेश किया है।

यह नया कलर ऑप्शन अभी केवल 256GB स्टोरेज मॉडल तक ही सीमित है।

सैमसंग का कहना है नए वेरिएंट को 36,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा।

Galaxy A50 series हाल ही के सालों में सबसे अधिक बिकने वाले स्मार्टफोन्स में आती है। इस साल का Galaxy A54 5G भी भारतीय और ग्लोबल ग्राहकों के लिए मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पॉप्युलर ऑप्शन है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के शुरुआती लॉन्च के लगभग 6 महीने बाद भारतीय बाजार में इसका एक नया व्हाइट कलर वेरिएंट पेश किया है।

सैमसंग इंडिया वेबसाइट अब Galaxy A54 5G का व्हाइट कलर ऑप्शन भी ऑफर करती है। हालांकि, यह ध्यान देना जरूरी है कि यह नया कलर ऑप्शन अभी केवल 256GB स्टोरेज मॉडल तक ही सीमित है और अफसोस की बात यह है कि यह अभी उपलब्ध नहीं है। वैसे तो 256GB वेरिएंट की आधिकारिक कीमत 38,999 रुपए है लेकिन सैमसंग का कहना है नए वेरिएंट को 36,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। संभावना है कि शुरुआती सेल के दौरान कंपनी बैंकों के जरिए डिस्काउंट उपलब्ध करवा सकती है।

यह भी पढ़ें: Moto G54 5G vs Realme Narzo 60x 5G: दोनों फोन्स की हुई launching, देखें India Price

Samsung Galaxy A54 5G Specifications

Galaxy A54 5G स्मार्टफोन में 6.4-इंच sAMOLED डिस्प्ले मिलती है जो शार्प FHD+ (2400×1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन और स्मूद 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। यह डिवाइस एंड्रॉइड 13 OS पर आधारित One UI 5.1 पर काम करता है और यह Exynos 1380 चिपसेट से लैस है। इस हैंडसेट में आपको 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शंस मिल रहे हैं।

Samsung Galaxy A54 new color variant

अब बात करें कैमरा डिपार्टमेंट की तो सैमसंग का यह फोन सेल्फ़ी लेने के लिए 32-मेगापिक्सल फ्रन्ट-फेसिंग कैमरा ऑफर करता है। वहीं पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50-मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा, 12-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 5-मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा शामिल है। इसके बाद, डिवाइस 5000mAh बैटरी पर चलता है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: Infinix Hot 40 5G की जल्द होगी Launching, ये Amazing Specs और फीचर खींच लेंगे अपनी तरफ | Tech News

Samsung Galaxy A54 5G में आपको सिक्योरिटी के लिए एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। यह फोन IP67-रेटेड वॉटर रेसिस्टेंस के साथ आता है जो इसे धूल और पानी से बचाने में मदद करता है। इस डिवाइस के फ्रन्ट और बैक दोनों हिस्सों पर गोरिल्ला ग्लास 5 पैनल्स दिए गए हैं।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo